Best Over-40 T20 XI: टी20 क्रिकेट को युवा खिलाड़ियों का खेल माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे दिग्गज भी हैं, जो 40 साल की उम्र पार करने के बाद भी अपने अनुभव और कौशल से मैदान पर जलवा बिखेर रहे हैं। ये खिलाड़ी सिर्फ खेल ही नहीं रहे, बल्कि फ्रेंचाइज़ी लीग्स में शानदार प्रदर्शन करके यह साबित कर रहे हैं कि उम्र केवल एक संख्या है। इनकी फिटनेस, स्किल और खेल के प्रति जुनून युवाओं को भी प्रेरित करता है।
आइए जानते हैं 40 साल से ज्यादा उम्र वाले सक्रिय खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई गई सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग XI बारे में, जिसमें शामिल हर खिलाड़ी अपने-अपने रोल में आज भी किसी भी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
40 साल से ज्यादा उम्र वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग XI
1. फाफ डु प्लेसी – 41 साल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी इस टीम के ओपनर हैं और यह साबित कर रहे हैं कि क्लास कभी पुराना नहीं होता। 41 साल की उम्र में भी वह कई टी20 लीग्स में ओपनिंग करते हैं और दमदार स्ट्रोक्स खेलते हैं। उनकी फिटनेस भी कमाल की है और वे युवा खिलाड़ियों से कम नहीं दिखते। डु प्लेसी को स्पिन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और उनकी कप्तानी का अनुभव इस टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।
2. शोएब मलिक – 43 साल
पाकिस्तान के शोएब मलिक टी20 फॉर्मेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। 43 साल की उम्र में भी वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हैं और अपनी टीम को बैटिंग और ऑफ स्पिन दोनों से बैलेंस देते हैं। उनके पास 13,000 से ज्यादा टी20 रन हैं, जो उन्हें इस फॉर्मेट का पायोनियर बनाता है। मलिक के पास किसी भी स्थिति में टीम को संभालने की क्षमता है और वह मिडिल ऑर्डर में एक भरोसेमंद विकल्प हैं।
3. कॉलिन इंग्राम – 40 साल
दक्षिण अफ्रीका के कॉलिन इंग्राम, जिन्हें “बोज़ी” के नाम से भी जाना जाता है, आज भी टी20 लीग्स में भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। एमआई केपटाउन के लिए खेलते हुए वह टॉप ऑर्डर में टीम को मजबूत शुरुआत देते हैं। इंग्राम भले ही इंटरनेशनल स्तर पर ज्यादा मैच नहीं खेले हों, लेकिन घरेलू और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में उनका नाम भरोसे का पर्याय है।
4. दिनेश कार्तिक – 40 साल
भारत के दिनेश कार्तिक इस टीम में फिनिशर के रूप में मौजूद हैं। 40 साल की उम्र में भी उन्होंने पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाया है कि उनका बल्ला अभी भी रन बरसा सकता है। कार्तिक की खासियत उनकी 360 डिग्री हिटिंग और विकेटकीपिंग स्किल्स है। वह टीम में न सिर्फ फिनिशिंग के लिए, बल्कि एक मेंटर की भूमिका निभाने के लिए भी अहम हैं।
5. डैन क्रिश्चियन – 42 साल
ऑस्ट्रेलिया के डैन क्रिश्चियन टी20 क्रिकेट के ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने लगभग हर बड़ी लीग में खेला है और 42 साल की उम्र में भी कई टीमों के लिए परफॉर्म कर रहे हैं। उनका मिडिल ओवर और डेथ ओवर में बल्लेबाजी करना और उपयोगी मीडियम पेस गेंदबाजी टीम के लिए बोनस है।
6. मोहम्मद नबी – 40 साल
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी इस टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। वह अभी भी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट और टी20 लीग में खेल रहे हैं और अपनी टीम को गेंद और बल्ले दोनों से फायदा पहुंचाते हैं। नबी टीम के लिए हर स्थिति में उपयोगी खिलाड़ी हैं, जो जरूरत पड़ने पर पारी को संभाल भी सकते हैं और तेज रन भी बना सकते हैं।
7. महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) – 44 साल
महेंद्र सिंह धोनी इस टीम के आइकॉनिक खिलाड़ी हैं। 44 साल की उम्र में भी आईपीएल में उनका जादू बरकरार है। भले ही अब वह सीमित मैच खेलते हों, लेकिन जब मैदान पर आते हैं तो खेल का पासा पलट देते हैं। धोनी की कप्तानी और मैच फिनिश करने की क्षमता आज भी किसी भी टीम के लिए गेम चेंजर है।
8. डेविड वीजा – 40 साल
नामीबिया के डेविड वीजा का करियर दूसरी पारी में और ज्यादा शानदार हो गया है। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग और एसए20 में अपनी टीम को शानदार प्रदर्शन देकर जीत दिला रहे हैं। वीजा डेथ ओवर में गेंदबाजी के दौरान स्लोअर गेंदों और यॉर्कर का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं और बैटिंग में बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं।
9. पीटर सिडल – 40 साल
ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल को टेस्ट क्रिकेट के लिए ज्यादा याद किया जाता है, लेकिन बिग बैश में उन्होंने खुद को टी20 स्पेशलिस्ट साबित कर दिया है। 40 साल की उम्र में वह एडलैड स्ट्राइकर्स के लिए डेथ ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हैं और अहम विकेट निकालते हैं।
10. इमरान ताहिर – 46 साल
इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी इमरान ताहिर हैं, जो 46 साल की उम्र में भी SA20 और CPL में खेल रहे हैं। उनकी गुगली आज भी बल्लेबाजों को चकमा देती है और विकेट लेने की उनकी क्षमता बरकरार है। ताहिर के जश्न का अंदाज भी वैसा ही है जैसा उनके शुरुआती दिनों में था।
11. जेम्स एंडरसन – 43 साल
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को टेस्ट क्रिकेट का महान गेंदबाज माना जाता है, लेकिन वह द हंड्रेड जैसे टूर्नामेंट में टी20 खेलते रहते हैं। 43 साल की उम्र में भी वह नई गेंद से स्विंग कराके शुरुआती विकेट दिलाने का काम करते हैं और टीम को शानदार शुरुआत देते हैं।
यह टी20 XI उम्रदराज जरूर है, लेकिन अनुभव और स्किल के मामले में किसी भी टीम को चुनौती दे सकती है। इन खिलाड़ियों की फिटनेस और मैदान पर उनका आत्मविश्वास साबित करता है कि क्रिकेट में उम्र नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

