वीमेंस वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। सभी टीमें पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई हैं। सबकॉन्टिनेंट में होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच दोनों मेज़बान देशों के बीच खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के बारे में।
कैसी रहने वाली है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच

इंडिया और श्रीलंका वीमेंस के बीच मुकाबला असम के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर यहां की पिच के बारे में बात करें, तो यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग देखने को मिलती है। यह पिच काली मिट्टी की बनी हुई है, इसलिए यहां पर बाउंस ज्यादा नहीं होता है, जिसके चलते बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्पिन गेंदबाजों के लिए भी यहां पर मदद रहती है।
अभी तक इस मैदान पर वीमेंस में वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है। लेकिन, टी20 के कुछ मैच यहां पर खेले गए हैं जो कि काफी लो स्कोरिंग हुए थे। वहीं अगर इस ग्राउंड पर वीमेंस टी20 मुकाबलों में औसत स्कोर की बात करें, तो वह 123 है। इस मैच में भी कम स्कोर ही देखने को मिल सकता है।
कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इंडिया और श्रीलंका वीमेंस के बीच मैच में बादल देखने को मिल सकते हैं और बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है। वहीं अगर इस दिन तापमान की बात करें, तो दिन के समय तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है, जबकि शाम के समय यह 25 डिग्री तक जा सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो यह 60% रह सकती है, जबकि बारिश की संभावना 39 प्रतिशत है।
बरसापारा स्टेडियम में वीमेंस क्रिकेट के आंकड़े

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कोई भी वीमेंस का वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है। जबकि इस मैदान पर सिर्फ 3 ही टी20 मैच हुए हैं। इन मैचों में 2 बार टोटल को डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 1 बार चेज़ करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में अगर औसत स्कोर की बात की जाए, तो यहां पर ओडीआई के रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं। इसलिए वीमेंस टी20 के आंकड़ों को देखें तो यहां पर औसत स्कोर 123 रन है। वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह 160 रन है, जो कि इंग्लैंड वीमेंस ने इंडिया वीमेंस के खिलाफ बनाया था। जबकि, लोवेस्ट स्कोर इंडिया वीमेंस (111/8 बनाम इंग्लैंड) का है।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
असम के इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन देखा जाए, तो श्रीलंका ने अभी तक यहां पर एक भी मैच नहीं खेला है। वहीं भारतीय टीम ने भी सिर्फ 3 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबले में जीत मिली है।

