Cricket Records: भारतीय क्रिकेट टीम ने इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट जीता था। तब इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ काफी घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर में 200 विकेट भी पूरे किए थे। जबकि इस टूर्नामेंट में पहली बार शमी कोई मैच खेले थे। वहीं तब इस मैच में उन्होंने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। आइए आज उन गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के साथ-साथ वनडे विश्व कप में 5 विकेट हॉल लिए हैं।
1. मोहम्मद शमी :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम आ गया है। उन्होंने अभी तक वनडे विश्व कप में 18 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने इनकी 18 पारियों में 13.52 की शानदार गेंदबाजी औसत से 55 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।

जबकि इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट हॉल लिया था। तभी तो अब वह ICC टूर्नामेंट में (वनडे प्रारूप) में सबसे ज्यादा (60) लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। क्यूंकि इस मामले में अब उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान (59 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है।
2. रविंद्र जडेजा :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम आता है। वहीं इस समय वह चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक कुल 11 मैचों में खेलते हुए 27.50 की गेंदबाजी औसत और 4.78 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 16 विकेट लिए हैं।

वहीं इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि वनडे विश्व कप में जडेजा ने कुल 21 मैचों में खेलते हुए 30.70 की गेंदबाजी औसत के साथ 30 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल (5/33 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023) के खिलाफ लिया है।
3. शाहिद अफरीदी :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 13 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 30.50 की गेंदबाजी औसत के साथ 14 विकेट लिए थे।

वहीं इस बीच उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट (5/11 बनाम केन्या, 2004) के खिलाफ लिए थे। जबकि दूसरी तरफ वनडे विश्व कप में भी इस पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर ने 27.70 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 30 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया था।
4. ग्लेन मैक्ग्रा :-
इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम आता है। वहीं वह अभी तक वनडे विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने हुए हैं। वनडे विश्व कप में उन्होंने कुल 39 मैच खजेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 18.19 की काफी शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 71 विकेट लिए थे।

वहीं इस बीच उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि दूसरी तरफ उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी कुल 12 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 19.61 की किफायती गेंदबाजी औसत के साथ 21 विकेट लिए थे। इस दौरान भी उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

