Pro Kabaddi: कबड्डी में बिना रुके खिलाड़ियों को दूसरी टीम के क्षेत्र में खड़े खिलाड़ियों को छू कर वापस आना होता है और इस खेल में बहुत तेजी और ताकत की आवश्यकता होती है।
इसके अलावा, यह एक सामूहिक खेल है टीम के कार्य,तेजी से निर्णय लेने और बढ़ती हुई ताकत को बढ़ावा देता है। कबड्डी खेल के मुख्य नियम क्या है ?आइए जानते हैं इस लेख में
Pro Kabaddi: कबड्डी का उद्देश्य
यह एक बहुत ही पुराना भारतीय खेल है, जो आत्मरक्षा और शारीरिक साक्षरता को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। यह खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है, जिनमे प्रत्येक टीम में सात-सात खिलाड़ी होते हैं।

कबड्डी का मुख्य उद्देश्य होता है कि टीम के खिलाड़ियों को दूसरी टीम के क्षेत्र में जाकर उन्हें छू कर वापस अपने क्षेत्र में आना होता है। रेडर नामक एक खिलाड़ी, जिसे खेल के प्रमुख हिस्से में भेजा जाता है, वह खिलाड़ी विरोधी टीम के क्षेत्र में जाता है, फिर उन्हें छूकर अपने क्षेत्र में वापस आने का प्रयास करता है।
विरोधी टीम की कोशिश होती है कि रेडर से छूने से बचा जाए और उसे आउट कर दिया जाए।अगर रेडर आउट होता है तो सामने वाली टीम को पॉइंट मिलता है।
Pro Kabaddi: कबड्डी के नियम

रिंग और आउटलाइन: खेल का यह क्षेत्र एक रेखित आउटडोर कोर्ट पर खेला जाता है। जिसमे रैंग होता है, उसके बीच क्षेत्र में दोनों टीमों को अपने खेल के लिए छोड़ा जाता है।
रेड: खेल का मुख्य हिस्सा रैड होता है इसमे एक खिलाड़ी जिसे रेडर कहा जाता है। वह विरोधी टीम में जाकर वापस अपने क्षेत्र में लौटने का प्रयास करता है।
छुट: रेडर को खिलाड़ियों को छूकर अपने क्षेत्र में वापस लौटना होता है, विरोधी टीम के खिलाड़ी उन्हें छूने का प्रयास करते है।
आउट: वह खिलाड़ी जो रेडर को छूने के लिए आता है उसे विरोधी टीम के खिलाड़ियों द्वाराअगर पकड़ लिया जाता है, तो वह खिलाड़ी आउट हो जाता है।
सुपर रेड: रेडर को छूने पर अगर वह सुपर रेड क्षेत्र में जाकर वापस आता है, तो उस खिलाड़ी को सुपर रेड दिया जाता है। यानि कि सामने वाली टीम के दो खिलाड़ी आउट कर दिए जाते है।
बोनस पॉइंट: वह खिलाड़ी जो किसी के द्वारा छुए नही जाए है और रेडर को सुपर रेड में पहुँचाने में सफल होते है तो उस टीम कोई बोनस अंक मिलता है।
यह भी पढ़ें:-Para Badminton: पैराबैडमिंटन के नए बादशाह सुहास यथिराज, रच दिया एक और इतिहास

