Garena Free Fire एक रोमांचक गेम है, जिसमें हर खिलाड़ी मैच के अंत तक टिके रहने और जीत हासिल करने की कोशिश करता है। कई खिलाड़ी आक्रामक शैली में खेलना पसंद करते हैं, लेकिन कई परिस्थितियों में Defensive Gameplay Strategy ज्यादा असरदार साबित होती है। सही पोज़िशन और सही समय पर लिया गया फैसला आपको आसानी से Booyah दिला सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको Free Fire में Defensive Gameplay का तरीका बताएँगे।
Defensive Gameplay क्या होता है?
Defensive गेमप्ले का अर्थ है बिना वजह लड़ाई के बजाय सुरक्षित तरीके से खेलना और ज्यादा समय तक गेम में सर्वाइव करना। इस रणनीति में खिलाड़ी जल्दबाज़ी में फाइट लेने से बचते हैं साथ ही कवर, लोकेशन तथा सही टाइमिंग का इस्तेमाल करके गेम में आगे बढ़ते हैं।
यह भी पढ़े: Free Fire के लिए 500 पूरे कूल और स्टाइलिश यूज़रनेम्स
1. सही Landing Spot चुनें
Defensive रणनीति अपनाने के लिए मैच की शुरुआत सही होनी चाहिए। कोशिश करें कि Peak, Clock Tower या Factory जैसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले लोकेशन पर न उतरें। इसके बजाय मैप के शांत और किनारे वाले क्षेत्रों को चुनना बेहतर रहता है। इससे आपको आराम से लूट (Loot) करने और मजबूत हथियार इकट्ठा करने का काफी समय मिल जाता है।
2. Cover का समझदारी से उपयोग करें
Defensive खिलाड़ी खुले स्थानों में ज्यादा देर तक नहीं रुकते। वे पेड़ों, दीवारों, चट्टानों या घरों को कवर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। अगर अचानक दुश्मन हमला कर दे तो Gloo Wall का उपयोग करके तुरंत खुद को सुरक्षित किया जा सकता है साथ ही दुश्मन के हमले से बचा जा सकता है।
3. Safe Zone पर लगातार ध्यान रखें
Free Fire के हर मैच में Safe Zone धीरे-धीरे छोटा होता जाता है। Defensive खिलाड़ी आमतौर पर ज़ोन के किनारे रहना पसंद करते हैं। इससे पीछे से आने वाले दुश्मनों पर नज़र रखना आसान हो जाता है साथ ही चारों तरफ से घिरने का खतरा भी कम रहता है।
4. Long-Range Weapons का इस्तेमाल
Defensive स्टाइल में दूर से हमला करने वाले हथियार काफी उपयोगी होते हैं। Sniper और DMR जैसी गन की मदद से आप दुश्मनों को सुरक्षित दूरी से नुकसान पहुँचा सकते हैं। इससे क्लोज-रेंज फाइट में जाने की जरूरत कम पड़ती है।
5. Sound और Map Awareness बनाए रखें
Free Fire में आवाज़ और मिनी-मैप बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। दुश्मन के कदमों की आवाज़, गोलियों की आवाज़ या गाड़ी की आवाज़ से उनकी लोकेशन का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। Defensive प्लेयर्स इन संकेतों पर लगातार ध्यान देते हैं साथ ही वो बिना जानकारी के लड़ाई शुरू नहीं करते।
यह भी पढ़े: Free Fire में सबसे महंगे आइटम्स जो आपको दूसरे खिलाडियों से बनाएगा खास
6. सही समय पर ही हमला करें
Defensive Strategy का सबसे अहम नियम यह है कि हर लड़ाई लड़ना जरूरी नहीं होता। अगर आपकी पोज़िशन कमजोर है या दुश्मन ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है, तो उस समय फाइट से बचना बेहतर होता है। लेकिन जब दुश्मन असावधान हो या आपकी पोज़िशन मजबूत हो, तब हमला करना सबसे बेस्ट टाइम या बेस्ट डीसीजन होता है।

