Tuesday, March 10

India Open: इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं इस बार इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली में हो रहा है। लेकिन यह टूर्नामेंट अब लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। क्यूंकि पहले स्टैंड्स पर बंदर दिखाई दिया था, तो वहीं अब पक्षी के कारण मैच में बाधा आई है। इन कारणों के चलते हुए इसके आयोजकों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।

पक्षी की बीट के चलते रुका इंडिया ओपन का मैच :-

Loh Kean Yew
Loh Kean Yew

इस समय इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्यूंकि पहले ही नई दिल्ली में टूर्नामेंट आयोजित कराने को लेकर कई विदेशी खिलाड़ी मोर्चा खोल चुके हैं और अब पक्षी की बीट के कारण मैच में रुकावट से आयोजकों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि बीते दिन गुरुवार को एचएस प्रणय और सिंगापुर के लोह कीन यू के बीच पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच के दौरान पक्षी की बीट के कारण दो बार मैच रोकना पड़ा था।

दो बार रोकना पड़ा एचएस प्रणय का मैच :-

इस समय इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी असामान्य रुकावटें जारी रहीं हैं। क्यूंकि पहले से ही टूर्नामेंट खेलने की स्थितियों, खराब हवा, बहुत अधिक ठंड और इस हफ्ते की शुरुआत में स्टैंड में एक बंदर देखे जाने से जुड़ी शिकायतों के कारण जांच के दायरे में चल रहा है।

HS Prannoy
HS Prannoy

इसके बाद अब पूर्व विश्व चैंपियन लोह के खिलाफ प्रणय का मैच पहली बार तब रोका गया था जब भारतीय खिलाड़ी पहले गेम में 16-14 से आगे चल रहा था। इसके बाद निर्णायक गेम की शुरुआत में इस मैच को फिर से रोका गया था तब प्रणय 1-0 से आगे थे। इस दौरान इन दोनों मौकों पर टूर्नामेंट के अधिकारी कोर्ट एक (मुख्य टीवी कोर्ट) साफ करने के लिए आए। ऐसा लग रहा था कि छत से पक्षी की बीट गिरी थी।

दर्शक और कमेंटेटर रह गए थे हैरान :-

इस मैच की शुरुआत में ही इन रुकावटों से दर्शक और कमेंटेटर काफी हैरान रह गए थे क्योंकि चेयर अंपायर ने अचानक अपना हाथ उठाकर खेल रोक दिया था। इसके बाद अधिकारियों ने जल्द ही प्रभावित जगह को साफ करने के लिए टिशू और वाइप्स का इस्तेमाल किया।

वहीं ब्रेक के दौरान जब प्रणॉय तौलिया लेने गए तो लोह को नेट के पास जाने से पहले छत की ओर देखते हुए देखा गया था। इसके बाद इस मैच में दूसरी रुकावट निर्णायक गेम शुरू होने के तुरंत बाद आई थी। इसके बाद खेल फिर से शुरू होने से पहले थोड़ी देर सफाई करनी पड़ी थी।

HS Prannoy
HS Prannoy

इसके अलावा अब यह नई घटना इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की लगातार शिकायतों के बाद हुई है। क्यूंकि बीते मंगलवार को डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट ने खराब परिस्थितियों को लेकर असंतोष व्यक्त किया था। जबकि उनके देश के एंडर्स एंटोनसेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बहुत अधिक प्रदूषण का हवाला देते हुए लगातार तीसरे साल टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। जबकि बीते बुधवार को आयोजकों को तब और शर्मिंदगी हुई जब टूर्नामेंट के दौरान स्टैंड में एक बंदर देखा गया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version