Tuesday, March 10

Swiss Open: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू दुबई में तीन दिन फंसने के तनाव से अभी पूरी तरह नहीं उबरी हैं तो इसके चलते हुए अब वह स्विस ओपन में नहीं खेलने वाली हैं। जबकि इसके अलावा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब आज मंगलवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में चुनौती पेश करने वाले हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू भाग नहीं लेने वाली हैं।

स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी पीवी सिंधू :-

भारत की स्टार महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दुबई में तीन दिन फंसने के तनाव से अभी पूरी तरह नहीं उबार पाई हैं। इसके चलते हुए अब वह स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में नहीं खेलने वाली हैं।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके अलावा दूसरी तरफ भारत के पुरुष खिलाड़ी एच एस प्रणय और किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करने वाले हैं। वहीं इस समय ईरान पर अमेरिका और इस्राइल की बमबारी और ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते खाड़ी में हवाई क्षेत्र पाबंदियों के कारण सिंधू तीन दिन दुबई में फंसी रही और उन्हें आल इंग्लैंड चैंपियनशिप से भी अपना नाम वापस लेना पड़ा था।

एशिया चैंपियनशिप से करेंगी अपनी वापसी :-

इसके बाद अब भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा है कि, “सिंधू स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट नहीं खेलेंगी। क्यूंकि इस समय हमें यह पता है कि दुबई में उनका अनुभव कैसा रहा है। क्यूंकि उस समय वह बर्मिंघम नहीं जा सकी थीं। वहीं इस मौजूदा समय में उनको इससे उबरने में कुछ समय लगेगा।”

pv sindhu
pv sindhu

इसके अलावा अपने देश भारत लौटने के बाद सिंधू ने स्वीकार किया था कि दुबई में हुए अनुभव के कारण वह काफी तनाव में रही और उम्मीद है कि यह उनका इस तरह का पहला और आखिरी अनुभव रहे। वहीं अब वह अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के द्वारा ही बैडमिंटन के खेल में अपनी वापसी करेंगी।

गुनावान से होगा भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत का सामना :-

इसके अलावा इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में श्रीकांत का सामना पहले दौर में जैसन गुनावान से होने वाला है। जबकि इससे पहले पिछले साल श्रीकांत पिछले साल मलयेशिया मास्टर्स और सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंचे थे। जबकि दूसरी तरफ विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता प्रणय पहले दौर में जापान के कोकी वातानाबे से अपना मैच खेलेंगे।

Kidambi Srikanth
image source via getty images

इसके अलावा अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण मन्नेपल्ली की टक्कर जापान के केंता निशिमोतो से होने वाली है। जबकि आयुष शेट्टी का सामना कनाडा के ब्रायन यांग से होने वाला है। वहीं इस बार किरण जॉर्ज भी अपना पहला मैच सिंगापुर के लोह कीन यू से खेलने वाले हैं। इसके अलावा पुरुष युगल में सात्विक साईराजरेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना सिंगापुर के एंग कीट वेसले को और जुंसुके कुबो से होने वाला है।

HS Prannoy
HS Prannoy

इसके अलावा हरिहरन ए और एम आर अर्जुन चीनी ताइपे के चेन झि रे और लिन यू चियेह के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने वाले हैं। जबकि दूसरी तरफ महिला महिला एकल में उन्नति हुड्डा का सामना चीनी ताइपे की चियू पिन चियान से होने वाला है। इसके अलावा मालविका बंसोड़ थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से अपना पहला मैच खेलने वाली हैं। जबकि महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद चीनी ताइपे की हू लिंग फांग और झेंग यू चियेह से अपना पहला मैच खेलेंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version