Wednesday, March 4

World Junior Badminton Championships: भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियन लड़कियों के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं पुरुष खिलाड़ी जी दत्तु टीटी ने लड़कों के एकल वर्ग और भव्य छाबड़ा और विशाखा टोप्पो ने मिश्रित युगल में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को हरा दिया है।

तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश :-

भारत की उभरती हुई स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए बीते गुरुवार को अपने-अपने मैच जीतकर बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियन लड़कियों के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Tanvi Sharma
Tanvi Sharma

इसके अलावा जी दत्तु टीटी ने लड़कों के एकल वर्ग और भव्य छाबड़ा और विशाखा टोप्पो ने मिश्रित युगल में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को हरा दिया है। इसके चलते हुए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय खिलाड़ियों के लिए गुरुवार का दिन काफी अच्छा रहा है।

दत्तु ने अमेरिका के गैरेट टेन को हराया :-

इस मैच में तन्वी शर्मा ने चीन की सुन ली युआन के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 15-8, 15-5 से यह मैच जीत लिया। जबकि भारत की आठवीं वरीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा बे अपनी खराब शुरुआत से उबरते हुए मलेशिया की केरिन टी को 15-10, 15-7 से हरा दिया है। इसके बाद अब क्वार्टर फाइनल मैच में तन्वी की भिड़ंत जापान की साकी मात्सुमोतो से होने वाली है।

Unnati Hooda
Unnati Hooda

इसके अलावा उन्नति हुड्डा थाईलेंड की दूसरी वरीय अन्यापत फिचितप्रीचासक के खिलाफ अपना मैच खेलेंगी। जबकि पहली बार विश्व जूनियर चैंपियनशिप में खेल रहे जी दत्तु ने लड़कों के एकल वर्ग में अमेरिका के गैरेट टेन को 15-12 15-13 से हरा दिया है। इसके अलावा भव्य और विशाखा ने थिबॉल्ट गार्डन और अगाथे क्युवास की फ्रांस की तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 12-15, 15-11, 15-12 से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

G. Dattu TT
G. Dattu TT

इस मैच में जी दत्तु के खिलाफ टेन ने दूसरे गेम में 10-14 के स्कोर पर तीन मैच प्वाइंट बचाए थे। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने चौथे मैच प्वाइंट पर अंक बनाकर अगले दौर में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। इस मैच के बाद दत्तु ने कहा कि, “टेन के पास मेरे से अधिक अनुभव है। क्योंकि उन्होंने कुछ सीनियर टूर्नामेंट खेले हैं। लेकिन मुझे विश्वास था कि अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका तो मैं उन्हें हरा सकता हूं। अब मुझे खुशी है कि मैं आज ऐसा कर सका हूं।”

Bhavya Chhabra and Vishakha Toppo
Bhavya Chhabra and Vishakha Toppo

इसके अलावा भव्य और विशाखा ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए फ्रांस की तीसरी वरीय जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। क्यूंकि तीसरे और निर्णायक गेम में विरोधी जोड़ी 11-8 से आगे चल रही थी। किन भारतीय जोड़ी ने लगातार छह अंक के साथ मैच का रुख बदल दिया। इस मैच के बाद भव्य ने कहा कि, “8-11 से पिछड़ते हुए कोच ने हमें अधिक आक्रमण करने और नेट पर हल्के शॉट खेलने के लिए कहा था। जिससे कि हम अधिक आक्रमण कर सकें। इसके बाद हमने बस कोच की बात मानी, क्योंकि इस तरफ से आक्रमण करना आसान था।” इसके बाद अब भव्य और विशाखा क्वार्टर फाइनल में हुंग बिंग फू और चोउ युन एन की चीनी ताइपे की जोड़ी से अपना मैच खेलेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version