ICC Women world Cup: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस समय आईसीसी वीमेंस विश्व कप 2025 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट के अभी तक 17 मैच खेले जा चुके हैं। बीते दिन मैच नंबर-17 में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मैच खेला गया था। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 विकटों से आसानी से जीत लिया। इस मैच में अपनी शानदार जीत के बाद एलिसी हीली की अगुवाई वाली कंगारू टीम अब इंग्लैंड की टीम को पछाड़ कर अंक तालिका के शिखर पर पहुंच गई है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से बनी नंबर-1 :-

आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अभी तक ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का अभियान काफी शानदार रहा है। क्यूंकि इस चैंपियन टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 4 में जीत मिली है। जबकि उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं अब बांग्लादेश की टीम के खिलाफ अपना चौथा मैच जीतने के साथ ही यह टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। इसके चलते हुए उन्होंने अब इंग्लैंड की टीम को पछाड़ दिया है। क्यूंकि इससे पहले इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में टॉप पर थी।

इसके अलावा अब ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर गई है। वहीं अब अंतिम-4 के लिए क्वालीफाई करने वाली वह पहली टीम भी बन गई है। क्यूंकि अब पॉइंट्स टेबल में उनके नाम के आगे क्वालीफाई लग चुका है। जबकि दूसरी तरफ इस मैच में हार के बाद बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम के 5 मैचों में एक जीत व 4 हार के साथ 2 अंक हैं।
इस समय भारत और पाकिस्तान का हाल :-

इस समय अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बात करें तो वह फिलहाल चौथे स्थान पर बरकरार है। क्यूंकि भारतीय महिला टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं। इनमें उनको दो में जीत मिली है, जबकि 2 ही मैचों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए इस समय टीम इंडिया के 4 अंक हैं। जबकि उनका अगला मैच इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाला है। वहीं अब बात करते हैं पाकिस्तान महिला टीम की तो वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







