Tuesday, March 10

India Open Badminton: इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट आज मंगलवार से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। वहीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों से इस बार सभी को बड़ी उम्मीदें हैं। क्यूंकि यह टूर्नामेंट भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ा मौका है। लेकिन इस बार ड्रॉ चुनौतीपूर्ण है। इस बीच भारतीय खिलाड़ी सिंधू, सेन और सात्विक-चिराग जैसी दिग्गज जोड़ियां जहां पोडियम की दावेदार मानी जा रही हैं तो वहीं मालविका बंसोड, आयुष शेट्टी और युवा युगल जोड़ियां घरेलू मंच पर अपनी छाप भी छोड़ सकती हैं। इसके अलावा इस बार समर्थन, दबाव और प्रतिस्पर्धा, ये तीनों मिलकर टूर्नामेंट को रोमांचक बनाएंगे।

आज से शुरू होगा इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट :-

PV Sindhu
image source via getty images

आज मंगलवार से नई दिल्ली में इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट की इनामी राशि: 950,000 USD डॉलर है। तभी तो इस टूर्नामेंट में खेलते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों से इस बार बड़ी उम्मीदें लगी हुई हैं। क्यूंकि इस बार भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन सहित शीर्ष शटलर अपने हालिया फॉर्म को घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए ठोस नतीजों में बदलने की कोशिश करेंगे।

भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगा घरेलू कोर्ट का दबाव :-

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इसके अलावा भारत के सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों का पिछले 15 वर्षों में घरेलू कोर्ट पर खेलते हुए प्रदर्शन काफी मिला जुला रहा है। क्यूंकि इस अवधि के दौरान केवल कुछ ही भारतीय—साइना, सिंधू, श्रीकांत, सात्विक-चिराग और लक्ष्य सेन ही खिताब जीत पाए हैं। लेकिन अब ऐसे में उनको घरेलू माहौल जहां समर्थन देता है तो वहीं दबाव भी बढ़ाता है।

सिंधू और मालविका पर रहेंगी निगाहें :-

PV Sindhu
image source via getty images

भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू साल 2017 में यहां चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह उन्होंने मलेशिया ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल तक पहुंचकर फॉर्म में आने का अच्छा संकेत दिया था। लेकिन तब वह चीन की वांग झियी से हार गईं थी। वहीं इस टूर्नामेंट में उनका पहला मैच वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह से होगा। जबकि महिला एकल में दूसरी भारतीय उम्मीद मालविका बंसोड हैं। उनका इस टूर्नामेंट में पहला मैच चीनी ताइपे की पाई यू पो से है। इस बार भारत के युवा खिलाड़ियों के पास भी घरेलू माहौल में चमकने का मौका रहेगा।

पुरुष एकल में लक्ष्य और शेट्टी के बीच होगा पहला मैच :-

इसके अलावा पुरुष एकल में शुरुआती राउंड में ही भारतीय भिड़ंत देखने को मिलेगी। क्यूंकि भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी पहले मैच में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। इससे पहले साल 2022 में सेन ने यहां खिताब जीता था और पिछले सत्र का अंत ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 जीतकर किया था। लेकिन इसके बाद वह मलेशिया ओपन में जल्दी हारकर बाहर हो गए थे।

Lakshya Sen
image source via getty images

इसके अलावा अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी साल 2025 में अमेरिकी ओपन सुपर 300 जीतकर चर्चा में आए थे। तब उन्होंने कोदाई नाराओका, लोह कीन यू जैसे नामी खिलाड़ियों को हराया था। इसके अलावा उन्होंने अभी हाल ही में ली जी जिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में एचएस प्रणय का सामना हांगकांग के ली चेउक यिउ से होगा। जबकि किदांबी श्रीकांत का सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा।

पुरुष युगल में रहेगी सात्विक-चिराग से बड़ी उम्मीद :-

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा इस बार भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी से बड़ी उम्मीद रहेगी। क्यूंकि वे भी साल 2022 में इस टूर्नामेंट के चैंपियन रह चुके हैं और दो बार फाइनल खेल चुके हैं। वहीं मलेशिया ओपन में क्वार्टर फाइनल में हार के बाद यह जोड़ी अब यहां वापसी की कोशिश करेगी। जबकि इस बार महिला युगल और मिश्रित युगल में भी कई युवा भारतीय जोड़ियां उतरने वाली हैं। इनमें प्रिया-श्रुति, पांडा बहनें, त्रिसा-गायत्री, ध्रुव-तनीषा आदि शामिल हैं। इसके अलावा अब यह टूर्नामेंट अगली पीढ़ी के लिए एक बड़ा मंच साबित हो सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version