Saturday, February 14

Asian Badminton Championship: भारत की मिश्रित जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपनी काफी शानदार शुरुआत की है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब यह भारतीय जोड़ी प्री क्वाटर्र फाइनल में पहुंच गई है। इसके बाद अब उनका अगला मैच ताइवान की वेई ये और निकोल गोंजालेंज चैन की जोड़ी के साथ होगा। जबकि इस बार मिश्रित युगल में भारत की तीन अन्य जोड़ियों को हार का सामना करना पड़ा है।

प्री क्वाटर्र फाइनल में पहुंची कपिला-क्रास्टो की जोड़ी :-

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की मिश्रित जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने मलयेशिया के हू पेंग रोन और सू यिन चेंग को पहले दौर के मैच में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं कपिला-क्रास्टो की भारतीय जोड़ी ने 51 मिनट चले इस मैच में मलेशियाई जोड़ी पर 15-21, 21-12, 21-11 से जीत दर्ज की।

भारत की अन्य तीन जोड़ियों को मिली हार :-

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इसके बाद अब ध्रुव और क्रास्टो की भारतीय जोड़ी का प्री क्वार्टर फाइनल में मैच ताइवान की वेई ये और निकोल गोंजालेंज चैन की जोड़ी के साथ होने वाला है। इसके अलावा इस मिश्रित युगल की स्पर्धा में ही भारत की तीन अन्य जोड़ियों को हार का सामना करना पड़ा है।

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इस टूर्नामेंट में भारत की सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियथ की जोड़ी को तीसरी वरीयता प्राप्त मलयेशियाई जोड़ी सून हुआत गोह और शेवन जेमी लेई ने हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जबकि अन्य भारतीय मिश्रित जोड़ी असीथ सूर्या और अमरुथा भी अपना मैच मलयेशियाई जोड़ी से 9-21, 11-21 हार गए। इसके अलावा रोहन कपूर और रुतविका शिवानी की अन्य भारतीय मिश्रित जोड़ी ने भी 56 मिनट चले मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन फिर भी अंत में उनको 21-18, 17-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version