Monday, February 23

India Open: इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन और आन से-यंग ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पुरुष और महिला एकल का खिताब जीत लिया है। विक्टर एक्सेलसेन ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ओपन (India Open) सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।

Viktor Axelsen
image source via getty images

इससे पहले एक्सेलसेन साल 2017 और 2019 में भी इस टूर्नामेंट (India Open) के चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट (India Open) के महिला वर्ग में आन से यंग ने बाजी मारी है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में खेलते हुए महिला एकल वर्ग का खिताब जीता लिया है।

India Open खिताबी मुकाबले में ली चेउक को हराया :-

विक्टर एक्सेलसेन ने पुरुष एकल वर्ग (India Open) में पिछले साल के उपविजेता रहे हांगकांग के ली चेउक यियू को सीधे सेटों में 21-16, 21-8 से हराया। इससे पहले एक्सेलसेन दो बार विश्व चैंपियन भी रह चुके हैं। वहीं पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 के शुरुआती दौर में एक्सेलसेन ने इस प्रतिद्वंद्वी से मिली हार की निराशा को भी पीछे छोड़ दिया।

Viktor Axelsen
image source via getty images

इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र के उपविजता ली लगातार दूसरी बार (India Open) फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने में नाकाम रहे। वहीं इस फाइनल मुकाबले में हांगकांग ओपन 2019 के इस चैंपियन ने पहले गेम में 6-3 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की। लेकिन इसके बाद फिर एक्सेलसेन ने वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। इसके बाद फिर इस फाइनल मुकाबले में ली काफी संघर्ष करते हुए दिखे। वहीं फिर इस मुकाबले में वह एक्सेलसेन की बराबरी नहीं कर सके।

Viktor Axelsen
image source via getty images

इसके बाद विक्टर एक्सेलसेन ने पांच गेम प्वाइंट हासिल किए। फिर ली का शॉट कोर्ट से बाहर जाने के साथ ही उन्होंने पहले गेम को जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भी एक्सेलसेन ने अपना दवाब बनाए रखा। इस दूसरे गेम में उन्होंने लगातार नौ अंक जुटाते हुए 10-6 की बढ़त को 19-6 कर दिया। तब उन्होंने खिताबी मुकाबले में ली के आत्मविश्वास को तोड़ते हुए आसानी के साथ इस गेम (India Open) को भी जीत कर अपने नाम कर लिया।

आन से-यंग ने पी चोचुवोंग को हराया :-

इस टूर्नामेंट (India Open) के महिला एकल वर्ग में आन से-यंग ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए पी चोचुवोंग को आसानी से सीधे सेटों में 21-12, 21-9 से हराकर खिताब जीत लिया। इसके अलावा गोह सेज फेई और नूर इजुद्दीन की मलेशिया की पुरुष जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में किम वोन हो और सियो सेउंग जे की कोरियाई जोड़ी को 21-15,13-21, 21-16 से हराया। इससे पहले मलेशियाई जोड़ी ने सेमीफाइनल में भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पराजित किया था।

Aan Se Young
image source via getty images

India Open: विक्टर एक्सेलसेन बने इंडिया ओपन में पुरुष एकल के विजेता, महिलाओं में आन से यंग ने मारी बाजी

इसके अलावा महिला युगल के फाइनल में जापान की अरिसा इगाराशी और अयाको सकुरामोतो ने दक्षिण कोरिया की किम हये जांग और कोंग ही यंग को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से हराया। इसके बाद चीन के जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की मिश्रित युगल जोड़ी ने थॉम गिक्वेल और डेल्फिन डेलरू की जोड़ी को सीधे 21-18, 21-17 से हराकर खिताब को जीत लिया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version