Elina Svitolina ने Australian Open 2025 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में Veronika Kudermetova के खिलाफ 6-4, 6-1 से जीत हासिल करके तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
इस मुकाबले में एलिना स्वितोलिना पहले सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद आगे बढीं और अगले 12 में से 11 गेम जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के अंतिम आठ में पहुंची। यह 12वीं बार है, जब 30 वर्षीय यूक्रेनी खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंची हैं। 2019 के बाद से वह पहली बार ऑस्ट्रेलियन में क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।
स्वितोलिना ने इस जीत के बाद कहा, “ऐसा लगता है जैसे यह जीवन भर पहले की बात हो।”

मेलबर्न पार्क में आखिरी बार क्वार्टरफाइनल में पहुँचने के बाद से लेकर अब तक उन्होंने 2021 में फ्रांसीसी खिलाड़ी गेल मोनफिल्स से शादी की और 2022 में उनकी एक बेटी स्काई हुई।
उन्होंने आगे कहा, “बहुत सी चीजें हुईं और मैं पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से वाकई बहुत खुश हूं। आज की जीत का वाकई आनंद ले रही हूं।”
शुरुआती दो सर्विस गेम हारने के बाद, स्वितोलिना ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य बस लड़ने की कोशिश करना था।
एलिना स्वितोलिना ने कहा, “जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रही होती हैं, तो मैं यही कर सकती हूं कि अपना सिर नीचे रखो और काम पर वापस लौट जाओ। मुझे बहुत खुशी है कि मैं मैच में वापस आ सकी और फिर स्ट्रेट सेट्स में जीत दर्ज कर सकी।”
28वें नंबर की सीड एलिना स्वितोलिना ने इस मैच के लिए लाल ड्रेस, लाल जूते और लाल टोपी पहनी थी। भीड़ में मौजूद लोगों ने पीले और नीले रंग का यूक्रेन का झंडा लहराया। पहले सेट में 5-4 से पिछड़ने के बाद वेरोनिका कुडरमेतोवा ने पेट के उपचार के लिए मेडिकल टाइमआउट भी लिया।

50 मिनट में पहला सेट हारने के बाद वह अपने ट्रीटमेंट के लिए कोर्ट से बाहर चली गईं। स्वितोलिना ने दूसरे सेट की शुरुआत की और फिर ब्रेकपॉइंट बनाया, लेकिन कुडरमेतोवा ने 1-1 से स्कोर बनाए रखा, इसके बाद यूक्रेनी खिलाड़ी ने लाइन के नीचे फोरहैंड विनर लगाया और रूसी खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।
स्ट्रेट सेट्स में जीत हासिल करने के बाद स्वितलोना ने रूस के 27 वर्षीय वेरोनिका कुडरमेतोवा के साथ नेट पर हाथ भी नहीं मिलाया, लेकिन दोनों के बीच कोई दुश्मनी भी नहीं है।
स्वितोलिना ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के क्वार्टर फाइनल में 2022 विंबलडन चैंपियन एलेना रयबाकिना या नंबर 19 मैडिसन कीज़ के खिलाफ खेलेंगी।
दूसरी ओर, स्वितोलिना के पति गेल मोनफिल्स सोमवार को मार्गरेट कोर्ट एरिना में 21वें नंबर के वरीय बेन शेल्टन के खिलाफ खेल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक, मोनफिल्स 6(3)-6(7) से पहला सेट हारकर पिछड़ चुके हैं। 38 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त और पिछले साल यूएस ओपन के उपविजेता टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया है।
तीसरे राउंड में चौथी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी को हराने वाली स्वितोलिना ने कहा कि उन्हें मोनफिल्स के मैच के लिए कोर्ट पर आने की उम्मीद है।

स्वितोलिना ने कहा, “जिस तरह से वह (गेल मोनफिल्स) अभी खेल रहे हैं, वह स्पेशल है।”
पुरूष सिंगल्स में अन्य क्वार्टर फाइनलिस्टों का फैसला तब होगा जब डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर और 13वें सीड होल्गर रूण का एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला होगा। इसके अलावा, महिला सिंगल्स में पांच बार की मेजर विजेता इगा स्वियाटेक क्वालीफाइंग मैच में ईवा लिस से भिड़ेंगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







