Monday, February 23

Google News Sports Digest Hindi

D Gukesh: साल 2024 में भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश (D Gukesh) ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद उनको (D Gukesh) भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिला था। इसके बाद ही वह एम्स्टर्डम के लिए रवाना हो गए थे। अब वह (D Gukesh) मुकाबले से ठीक पहले ही यहां पर पहुंचे हैं.

D Gukesh
image source via getty images

अभी हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले दिग्गज भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) ने विषम परिस्थितियों से उबरते हुए नीदरलैंड के खिलाड़ी अनीश गिरी को हरा दिया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने (D Gukesh) टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत की है।

D Gukesh
image source via getty images

इसके अलावा भारतीय शतरंज खिलाड़ी गुकेश (D Gukesh) उन चार भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें साल 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। तभी तो उनपर मैच के दौरान काफी थकान साफ दिख रही थी। इसका सीधा असर उनके खेल पर भी दिख रहा था। इस मुकाबले में एक समय डी गुकेश (D Gukesh)  हार की स्थिति में दिख रहे थे। लेकिन फिर इसके बाद उन्होंने इस पूरी बाजी को ही पलट कर रख दिया। तब उन्होंने मुकाबले को जीतकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

D Gukesh भारत के हरिकृष्णा ने एरिगेसी को हराया :-

इस टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में पहले दौर में तीन बाजियों का ही परिणाम निकल पाया। इस बार भारत के हरिकृष्णा ने अपनी सफेद मोहरों से खेलते हुए अपने हमवतन और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को हरा दिया। इसके अलावा अन्य मुकाबले में लियोन ल्यूक मेंडोंका ने लगभग जीती हुई स्थिति अपने हाथ से निकल जाने दी।

Arjun Erigesi: भारतीय ग्रैंडमास्टर एरिगेसी को मिला अमेरिका का वीजा, विदेश मंत्रालय को दिया धन्यवाद
image source via getty images

अपने मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने कई गलतियां कीं। जिसके चलते हुए वह जर्मनी के विंसेंट कीमर से अपना मुकाबला हार गए। इसके साथ जर्मनी के विंसेंट कीमर ने भी अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। वहीं इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में भारत के आर प्रज्ञानंद ने भी नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ अपना मुकाबला ड्रॉ कराया।

भारत की वैशाली जीतीं जबकि दिव्या को मिली हार :-

पहले ही दौर में अन्य मुकाबले भी बराबरी पर छूटे। इनमें चीन के गत चैंपियन वेई यी ने अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारूआना के साथ ड्रा खेला। इसके अलावा नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम ने सर्बिया के एलेक्सी साराना के साथ ड्रा खेला। जबकि एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ अपने अंक बांटे।

R Vaishali
image source via getty images

इस टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने विश्व की सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय मास्टर अर्जेंटीना की ओरो फॉस्टिनो को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इसके अलावा भारत की दिव्या देशमुख अपने से ऊंची रैंकिंग वाली उज्बेकिस्तान की नोदिरबेक याकुबोएव से अपना मुकाबला हार गईं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version