Wednesday, March 11

Indian Badminton Association: भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) (Indian Badminton Association) के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने अब घोषणा की है कि यह संस्था पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पदक विजेताओं को पुरस्कृत करने वाली है। यह संस्था अब इन पैरा-एथलीटों को 50 लाख रुपये का संयुक्त पुरस्कार देगी। अब यह घोषणा इन पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के दमदार प्रदर्शन के बाद की गई है।

Indian Badminton Association बैडमिंटन में रहा भारत का दमदार प्रदर्शन :-

भारत ने पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में बैडमिंटन के खेल में इस बार अपने सर्वोच्च मेडल हासिल किए थे। इस बार भारत ने इन पेरिस पैरालिंपिक 2024 के खेलों की पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 5 मेडल जीते थे।

Badminton Association of India
image source : X

इस बार भारत का यह प्रदर्शन इन पैरालिंपिक खेलों के किसी भी संस्करण में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा है। इस बार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुष एकल SL3 श्रेणी में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

Indian Badminton Association पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम :-

इस बार पेरिस पैरालिंपिक 2024 के खेलों में भारत के लिए मुख्य आकर्षण नितेश कुमार द्वारा पुरुष एकल SL3 श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतना रहा था। वहीं इस बार भी सुहास यतिराज ने पुरुष एकल SL4 में सिल्वर मेडल हासिल करके अपनी टोक्यो की जीत को दोहराया था।

Nitesh Kumar
image source : X

इस बार इन पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों की पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में पैरा एथलीट तुलसीमति मुरुगेसन, मनीषा रामदास और नित्या श्री सिवन की ऐतिहासिक जीत भी इस बार देखी गई थी। ये सभी इस बार इन पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी। वहीं इस बार तुलसीमति ने महिला एकल SU5 में रजत पदक जीता था। जबकि मनीषा और नित्या ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

Indian Badminton Association पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार को मिलेंगे 15 लाख रुपये :-

भारतीय बैडमिंटन संघ (Indian Badminton Association) ने अब पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों में मेडल विजेताओं के लिए वित्तीय पुरस्कार निर्धारित कर दिए है। इस बार पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार को 15 लाख रुपये मिलेंगे। जबकि इन्हीं खेलों में इस बार सिल्वर मेडल जीतने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज और तुलसीमति मुरुगेसन को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Suhas Yathiraj
image source : X

इसके अलावा पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों मनीषा रामदास और नित्या श्री सिवन को 7.5-7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ (Indian Badminton Association) का यह कदम वैश्विक मंच पर भारत के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Sanjay Mishra
image source : X

वहीं भारतीय बैडमिंटन संघ (Indian Badminton Association) के सचिव संजय मिश्रा ने कहा है कि, “भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी विश्व स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तभी तो यह नकद पुरस्कार बीएआई के लिए पैरालिंपिक में देश को पदक जीतने में मदद करने के उनके प्रयासों को मान्यता देने का एक तरीका है। उनका यह बयान अब पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की खेल उपलब्धियों में उनके योगदान के लिए बीएआई की मान्यता को भी दर्शाता है।”

ये भी पढ़ें: हांगझोउ ओपन 2024 में जीवन-विजय की जोड़ी बनी विजेता, भांबरी-ओलिवेटी चेंगदू ओपन में रहे उपविजेता

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version