Wednesday, March 18

Sudirman Cup: इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप डी मुकाबले में खेलते हुए भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इससे पहले भारत को बीते रविवार को डेनमार्क के खिलाफ भी 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के नॉकआउट दौड़ में बने रहने के लिए इंडोनेशिया की टीम को हर हाल में हराना था।

सुदीरमन कप से बाहर हुआ भारत :-

इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम के खिलाफ खेलते हुए भारत की बैडमिंटन टीम को ग्रुप डी के मुकाबले में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए सुदीरमन कप में भारतीय टीम का सफर भी समाप्त हो गया है।

PV Sindhu
PV Sindhu

क्यूंकि इस मैच में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने काफी निराश किया। वहीं इससे पहले ही भारतीय टीम को भारत को बीते रविवार को डेनमार्क के खिलाफ भी 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के नॉकआउट दौड़ में बने रहने के लिए इंडोनेशिया की टीम को हर हाल में हराना था।

ग्रुप डी से इंडोनेशिया-डेनमार्क नॉकआउट में :-

इस हार के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत के खेले जाने मुकाबले का महत्व भी काफी कम हो गया है। इंग्लैंड की बैडमिंटन टीम भी इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गई है। क्यूंकि अपने पहले मैच में इंग्लैंड को इंडोनेशिया के खिलाफ 5-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब इंडोनेशिया और डेनमार्क ने ग्रुप डी से नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। डेनमार्क की टीम ने भी बीते मंगलवार को इंग्लैंड को 5-0 से हराया था।

PV Sindhu
image source via getty images

इससे पहले डेनमार्क के खिलाफ भी भारत को महिला और पुरुष एकल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब एक बार फिर से यह टीम इंडोनेशिया के खिलाफ भी अपना मैच हार गई। इस मैच में भारत की मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी ने अपनी जीत के साथ शुरुआत की। क्यूंकि इस भारतीय जोड़ी ने एक घंटे और 10 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में रेहान नौफाल कुशारजंतो और ग्लोरिया इमानुएल विडजाला को 10-21, 21-18, 21-19 से हरा दिया।

HS Prannoy
HS Prannoy

भारतीय बैडमिंटन टीम की इस बढ़त को आगे बनाए रखने की जिम्मेदारी इसके बाद अनुभवी सिंधू पर थी। लेकिन भारत की यह स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी 11वें नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी से केवल 38 मिनट में ही 21-12, 21-13 से हार गई। इसके बाद पुरुष वर्ग में भारत के एचएस प्रणय के सामने जोनाथन क्रिस्टी की चुनौती थी।

HS Prannoy
image source via getty images

इस मैच में भारतीय खिलाड़ी प्रणय ने शुरुआती गेम को 21-19 से जीतकर मजबूत शुरुआत की थी। लेकिन विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ वह अपना दूसरा और तीसरा गेम 14-21, 12-21 से हार गए। इसके बाद फिर महिला युगल में प्रिया कोनजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की भारतीय जोड़ी भी लैनी त्रिया मायासरी और सिती फादिया सिल्वा रामधंती के सामने नहीं टिक पाई। तब भारतीय जोड़ी को 10-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत का इस टूर्नामेंट में सफर ही समाप्त हो गया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version