Monday, February 16

Google News Sports Digest Hindi

Indonesia Masters: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स Indonesia Masters) से हार कर बाहर हो गए हैं। क्यूंकि अब भारत के 10वीं रैंकिंग के खिलाड़ी लक्ष्य को जापान के निशिमोटो से 16-21, 21-12, 21-23, से हार मिली हैं। इस समय भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अंतरराष्ट्रीय सर्किट में संघर्ष जारी है।

Indonesia Masters से बाहर हुए लक्ष्य सेन :-

Denmark Open, Lakshya Sen lost to Chinese player
image source via getty images

जिसके चलते हुए वह यहां इंडोनेशिया मास्टर्स (Indonesia Masters) सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जापान के केंटा निशिमोटो से हारकर बाहर हो गए। इस समय उनको जापान के निशिमोटो से 16-21, 21-12, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा है।

कपिला-तनीषा की जोड़ी को भी मिली हार :-

Tanisha Crasto and Dhruv Kapila
image source via getty images

इसके अलावा आज भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी को भी (Indonesia Masters) दूसरे दौर में पराजय का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी द्वारा बढ़त बनाने के बावजूद भी मलेशिया के पांग रोन हू और सु यिन चेंग की जोड़ी से 21-18, 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Denmark Open, Lakshya Sen lost to Chinese player
image source via getty images

इस (Indonesia Masters) मुकाबले में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने काफी खराब शुरुआत की। जिसके चलते हुए वह इस मुकाबले में पहला गेम हार गए।

Lakshya Sen
image source via getty images

उसके बाद उन्होंने मुकाबले में अपना दूसरा गेम जीत कर शानदार वापसी के संकेत भी दे दिए। लेकिन इसके बाद फिर वह तीसरे और निर्णायक गेम में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद भी इस मुकाबले को हार बैठे। जिससे अब उनका (Indonesia Masters) टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गए है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version