Tuesday, February 24

Indonesia Open: लक्ष्य सेन जापान के केंता निशिमोतो को हराया 

Indonesia Open: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जापान के केंता निशिमोतो को हराकर इंडोनिशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में पहुँच गयें जबकि देश के अन्य खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा |सेन ने प्री क्वार्टरफाइनल में निशिमोतो के खिलाफ 21-9, 21-15 से जीत दर्ज की । गायत्री गोपीगंज और त्रिसा जाली को महिला युगल में हार का सामना करना पड़ा और वों इस Indonesia Open 2024 रेस से बाहर हो गयीं हैं। इन दोनों महिला खिलाड़ियों को मायु मत्सुमोतो और वकाना नागाहारा के हाथों 21-19,19-21,19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Indonesia Open 2024: लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह,महिला युगल में भारत की चुनौती खत्म
  Indonesia Open 2024: लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह,महिला युगल में भारत की चुनौती खत्म

Indonesia Open: तनिषा क्रस्टो अश्वनी पोनप्पा को भी मिली हार 

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी तनिषा और अश्वनी पोनप्पा को दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी की हा ना बाएक और सो ही ली के हाथों 21-13,19-21,21-13 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से महिला युगल इस टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गई है। मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और सिक्की रेड्डी को सिवेई झेंग और याकिओंग हुआंग की चीनी खिलाड़ियों से एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।Indonesia Open 2024 पुरुष एकल में प्रियांशु राजावत के शानदार खेल के बावजूद थाईलैंड के गत विश्व चैंपियन कुलावुत वितिदर्शन के खिलाफ 10-21,17-21 से हार का सामना करना पड़ा ।  

यह भी पढ़े:-Controversial Moments In Srilanka vs Bangladesh: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच हुए ऐसे तीन बवाल जिन्हें जाननें के बाद आप भी कर सकते हैं वाद-विवाद

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version