Friday, March 13

Indonesia Open 2025 : सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा भारत की अन्य जोड़ियां अपने शुरुआती मैचों को हारकर बाहर हो गईं हैं। इस टूर्नामेंट में रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गाड्डे की भारतीय जोड़ी को युची शिमोगामी और सयाका होबारा की जापान की जोड़ी से 14-21, 9-21 से हार मिली है।

करुणाकरण-वरियाथ की जोड़ी ने किया जीत से आगाज :-

सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि भारत की अन्य जोड़ियां अपने शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गईं हैं।

Satish Kumar Karunakaran and Aadya Variyath
Satish Kumar Karunakaran and Aadya Variyath

अपने पहले मैच में खेलते हुए करुणाकरण और वरियाथ ने 45 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे की ये होंग वेई और निकोल गोंजालेस चैन को 15-21, 21-16, 21-17 से हराकर बाहर कर दिया है। इसके अलावा इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय जोड़ियों को काफी निराशा हाथ लगी।

Badminton
Badminton

क्यूंकि वो सभी अपने पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गए हैं। इसी स्पर्धा में खेलते हुए रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गाड्डे की भारतीय जोड़ी को युची शिमोगामी और सयाका होबारा की जापान की जोड़ी से 14-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि आशिथ सूर्या और अमृता प्रमथेश की अन्य भारतीय जोड़ी को डेनमार्क के मैड्स वेस्टरगार्ड और क्रिस्टीन बुश के हाथों 15-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इसके अलावा इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में ही ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी भी अपने शुरुआती दौर की बाधा को पार करने में नाकाम रही। क्यूंकि इस स्टार भारतीय जोड़ी को मलेशिया के दूसरे वरीय टैंग जी चेन और ई वेतोह के खिलाफ 11-21, 21-16, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version