Thursday, June 18

Arctic Open 2025: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत की नजरें आज मंगलवार से शुरू हो रहे आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने पर रहेगी। क्यूंकि इस सत्र में लक्ष्य सिर्फ हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। तब उस टूर्नामेंट में वह उपविजेता रहे थे। इसके अलावा दूसरी तरफ मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले श्रीकांत पूरे सत्र में अपनी निरंतरता की कमी से जूझते रहे हैं।

शानदार शुरुआत करना चाहेंगे लक्ष्य और श्रीकांत :-

आज मंगलवार से शुरू हो रहे आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत की नजरें दमदार शुरुआत करने पर रहेगी। क्यूंकि इन दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों के पास यहां मौजूदा सत्र में अपना पहला खिताब जीतने का अच्छा अवसर भी रहने वाला है।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इस टूर्नामेंट में लक्ष्य को पहले दौर में जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त कोडाई नाराओका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जबकि श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत रासमुस गेम्के के खिलाफ खेलकर करेंगे।

हांगकांग ओपन के उपविजेता रहे थे लक्ष्य :-

इससे पहले लक्ष्य सेन केवल हांगकांग ओपन के फाइनल में ही पहुंचे थे। तब वह फाइनल हारकर उपविजेता रहे थे। लेकिन साल 2021 में लक्ष्य ने विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक जीता था। वहीं अब इस पहले मैच में लक्ष्य को नाराओका को हराने के लिए आक्रामकता और संयम के बीच संतुलन बनाना होगा।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

क्यूंकि जापानी खिलाड़ी कोडाई नाराओका का डिफेंस काफी मजबूत है। जबकि वह इस मैच में कमजोर खेल का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा दूसरी तरफ मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले श्रीकांत पूरे सत्र में अपनी निरंतरता की कमी से जूझते रहे हैं। वहीं अब श्रीकांत को डेनमार्क के खिलाड़ी को हराने के लिए तकनीकी विविधता और नेट पर खेल के नियंत्रण पर निर्भर रहना होगा।

Kidambi Srikanth
Kidambi Srikanth

इसके अलावा भारत के युवा खिलाड़ियों में इस साल यूएस ओपन सुपर 300 के साथ अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले आयुष शेट्टी पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसार्न की कड़ी चुनौती का सामना करने वाले हैं। जबकि मकाऊ ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले थारुण मन्नेपल्ली का सामना फ्रांस के सातवें वरीयता प्राप्त टोमा जूनियर पोपोव से होने वाला है।

Ayush Shetty
Ayush Shetty

इसके अलावा इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर मौजूदा सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किरण जॉर्ज पहले दौर में जापान के कोकी वातानबे से अपना मैच ख़जेलने वाले हैं। जबकि एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम को पहले दौर में फ्रांस के तीसरे वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा महिला एकल में तान्या हेमंत पहले दौर में चीनी ताइपे की हुआंग चिंग पिंग के खिलाफ मैच खेलेंगी।

Kiran George
image source via getty images

जबकि अनमोल खरब का सामना चीनी ताइपे की ही छठी वरीयता प्राप्त लिन शियांग से होने वाला है। इसके अलावा महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी का मैच येउंग एनगा टिंग और येउंग पुई लैम की हांगकांग की पांचवीं वरीयता जोड़ी से होगा। जबकि ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो मिश्रित युगल में फ्रांस के लुकास रेनॉयर और कैमिली पोग्नांटे के खिलाफ मैच खेलेंगे। इसके अलावा मोहित जगलान और लक्षिता जगलान की युवा जोड़ी का सामना ब्रायन वासिंक और देबोरा जिली की नीदरलैंड की जोड़ी से होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version