Saturday, March 7

Thailand Open: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए हैं। अपने पहले मैच में सेन को आयरलैंड के एन एंगुयेन से हार मिली है। इस मैच में सेन को एन एंगुयेन ने एक घंटे 20 मिनट तक चले मैच में 18-21, 21-9, 17-21 से हरा दिया। इस मैच में अपना पहला गेम हारने के बाद सेन ने दूसरे गेम में लय हासिल कर ली। लेकिन तीसरे निर्णायक गेम में एंगुयेन ने उनको उबरने का मौका ही नहीं दिया।

पहले मैच में हारकर बाहर हुए लक्ष्य सेन :-

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के पहले ही मैच में हार कर बाहर हो गए हैं। जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ी मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा इस 4,75,000 डॉलर इनामी सुपर 500 टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले जीतकर महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं हैं।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इस समय भारत की त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं यह जोड़ी भारत की शीर्ष खिलाड़ी भी हैं। तभी तो भारत की इस महिला युगल जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करते हुए ओंग शी और सी टिंग की मलेशिया की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इसके बाद भारतीय जोड़ी को अब अगले दौर में जापान की रुइ हिरोकामी और सयाका होबारा से मैच खेलना है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में लक्ष्य सेन को आयरलैंड के एन एंगुयेन ने करीब एक घंटे 20 मिनट तक चले मैच में 18-21, 21-9, 17-21 से हरा दिया। वहीं इस मैच में अपना पहला गेम हारने के बाद सेन ने दूसरे गेम में लय हासिल करते हुए जीत हासिल की। लेकिन फिर तीसरे निर्णायक गेम में उनको एंगुयेन ने उबरने का मौका ही नहीं दिया।

Malvika Bansod
image source via getty images

इसके अलावा भारत के प्रियांशु राजावत भी पहले दौर में हार कर बाहर हो गए हैं। उनको इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने 21-13, 17-21, 21-16 से हराया। जबकि महिला वर्ग में दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी भारत की मालविका ने तुर्की की नेस्लिहान आरिन को तीन गेम में 21-12, 13-21, 21-17 से हरा दिया। इसके बाद अब उनको अगले दौर में पूर्व विश्व चैंपियन और सातवीं वरीय रतचानोक इंतानोन से अपना मैच खेलना है।

Aakarshi Kashyap
Aakarshi Kashyap

इसके अलावा भारत की आकर्षि कश्यप ने जापान की कोआरू सुगियामा को 21-16, 20-22, 22-20 से हराया। उनके अलावा भारत की उन्नति ने थाईलैंड की थामोंवान एन को 21-14, 18-21, 23-21 से हरा दिया। जबकि भारत की रक्षिता श्री संतोष रामराज इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में सिंगापुर की यिओ जिया मिन से 18-21, 7-21 से हार मिली है।

Trisha Jolly and Gayatri Gopichand
Trisha Jolly and Gayatri Gopichand

इसके अलावा भारत की पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन अनुपमा उपाध्याय को इंतानोन के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 11-21 9-21 से हार का सामना करना पड़ा है। उनके अलावा भारत के के सेल्वम और एस सिंघी की महिला युगल तथा पी कृष्णमूर्ति रॉय और एस प्रतीक के की पुरुष युगल जोड़ी को भी पहले दौर में हार झेलनी पड़ी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version