Tuesday, March 10

Indonesia Masters Badminton: इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते हुए भारत के स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब श्रीकांत का दूसरे दौर में सामना चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चोउ तियेन चेन से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने आयरलैंड के एन एंगुयेन को 21-14, 21-15 से हराया है।

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे सिंधू और श्रीकांत :-

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत अपने अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। अपने पहले मैच में पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने जापान की मनामी सुइजू को 53 मिनट में 22-20, 21-18 से हराया है।

pv sindhu
pv sindhu

इसके अलावा विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर काबिज भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी कोकी वातानाबे को 21-15, 21-23, 24-22 से हराया है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब उनका दूसरे दौर में सामना चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन से होने वाला है।

Kidambi Srikanth
image source via getty images

क्यूंकि चीनी ताइपै के खिलाड़ी चोउ तियेन चेन ने भी अपने पहले मैच में आयरलैंड के एन एंगुयेन को 21-14, 21-15 से हराया है। इसके अलावा भारत के किरण जॉर्ज को पहले दौर में ही इंडोनेशिया के खिलाड़ी जाकी उबेदिल्लाह के हाथों 17-21, 14-21 से पराजय का सामना करना पड़ा है। जबकि महिला एकल में आकर्षि कश्यप भी पहले दौर में जूली डावाल जाकोबसेन से 21-8, 20-22, 17-21 से अपना मैच हार गई हैं।

मिश्रित युगल में भारत की चुनौती हुई समाप्त :-

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इसके अलावा मिश्रित युगल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। क्यूंकि रोहन कपूर और रूत्विका गाडे की जोड़ी के अलावा ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी भी पहले दौर में हार गई है। अपने पहले मैच में कपूर और गाड्डे को चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांस के थॉम गिकुल और डेल्फाइन डेलरू ने 21-9, 22-20 से हराया है। जबकि कपिला और क्रास्टो को फ्रांस के ही जूलियन मेइयो और ली पालेरमो ने 21-23, 22-20, 21-6 से हार मिली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version