Tuesday, March 10

Australian Open: आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026 में खेलते हुए सबालेंका, गॉफ, अल्कारेज और ज्वेरेव ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि दुनिया की शीर्ष तीन महिला टेनिस खिलाड़ियों में से दो आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ आस्ट्रेलियाई ओपन में अपना दूसरा मैच जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गईं हैं। इसके अलावा पुरुष वर्ग में कार्लोस अल्कारेज और एलेक्जैंडर ज्वेरेव भी अपने दूसरे मुकाबले को जीत गए हैं।

सबालेंका और गॉफ ने बनाई तीसरे दौर में जगह :-

बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबलेंका और अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गईं हैं। जबकि इस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज और जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेक्जैंडर ज्वेरेव भी अपने-अपने मुकाबले जीत गए हैं।

इस टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त और दो बार की विजेता सबालेंका ने चीन की बाइ झोउशुआन को 6-3, 6-1 से हराया है। जबकि एक अन्य मैच में तीसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने ओल्गा डानिलोविच को 6-2, 6-2 से मात दी है। इसके अलावा अल्कारेज ने अपने दूसरे मैच में जर्मनी के यानिक हंफमैन को 7-6, 6-3, 6-2 से हराया है। जबकि ज्वेरेव ने एलेक्जैंडर मुलर को 6-3, 4-6, 6-3 , 6-4 से शिकस्त दी है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने हमाद मेदजेदोविच को 6-7 (5), 6-2, 6-2, 6-1 से हराया है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब उनका अगला मैच फ्रांसेस टियाफो से होने वाला है। क्यूंकि एक अन्य मैच में टियाफो ने भी फ्रांसिस्को कोमेसाना को 6-4, 6-3, 4-6, 6-2 से हराया था। इसके अलावा सबालेंका का अगले मैच में सामना अनास्तासिया पोपापोवा से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने भी एक अन्य मैच में पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडूकानू को 7-6, 6-2 से हराया है।

इसके अलावा महिला वर्ग के एक अन्य मैच में 12वीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने पोलैंड की लिंडा क्लिमोविकोवा को 7-5, 6-1 से हराया है। जबकि तुर्की की जेनेप सोंमेज ने अन्ना बोंडर को 6-2, 6-4 से हराया है। वहीं पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में 11वीं वरीयता प्राप्त और 2021 अमेरिकी ओपन चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने क्वेटिन हालिस को 6-7, 6-3, 6-4, 6-2 से हराया है। जबकि एक अन्य मैच में 13वीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव ने जैमी फारिया को 6-4, 6-3, 4-6, 7-5 से मात दी है। इसके अलावा एक अन्य मैच में टॉमी पॉल ने थियागो आगस्टिन को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version