Thursday, February 19

Google News Sports Digest Hindi

PV Sindhu: भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने 147वें नंबर की खिलाड़ी ईरा शर्मा को दूसरे दौर के मुकाबले में 21-10, 12-21, 21-15 से हरा दिया है। वहीं इस दूसरे दौर की जीत में पीवी सिंधू (PV Sindhu) को काफी पसीना बहाना पड़ा है। अब इस मुकाबले को जीतने के बाद सिंधू क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

Sindhu and Lakshya Sen would like to return to form in Denmark Open
Denmark Open-PV Sindhu/&#0169 Getty Images

भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) अपने ही देश की महिला खिलाड़ी ईरा शर्मा के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बच गई है। इस दूसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने अपने ही देश की ईरा शर्मा को हरा कर सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं इसके अलावा भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे है।

PV Sindhu ने हमवतन ईरा शर्मा को हराया :-

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू (PV Sindhu) ने 147वें नंबर की खिलाड़ी ईरा शर्मा को दूसरे दौर के मुकाबले में 21-10, 12-21, 21-15 से हरा दिया है। वहीं इस दूसरे दौर की जीत में सिंधू को काफी जूझना पड़ा है। इन दोनों के बीच यह मुकाबला 49 मिनट तक चला।

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक से चूकीं पीवी सिंधु, चीनी प्लेयर से मिली हार
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) काफी लंबे समय से अपनी खराब फॉर्म को लेकर जूझ रही थी। इसके अलावा उन्होंने अपना पिछला खिताब साल 2022 में सिंगापुर ओपन में जीता था। इसके अलावा अब पीवी सिंधू (PV Sindhu) का क्वार्टर फाइनल में चीन की दुनिया की 118वें नंबर की खिलाड़ी डाइ वैंग से भिड़ने वाली है। वहीं उन्होंने दूसरे दौर में भारत की देविका सिहाग को 19-21, 21-18, 21-11 से हराया था।

लक्ष्य सेन ने दानिल डुबोवेंको को हराया :-

इसके अलावा पुरुष एकल वर्ग में शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन ने दूसरे दौर के मुकाबले में इस्राइल के दानिल डुबोवेंको के खिलाफ सीधे सेटों में 21-14, 21-13 के साथ जीत दर्ज की। इन दोनों के बीच यह मुकाबला 35 तक चला। इस दूसरे दौर के मुकाबले में जीत के साथ अब लक्ष्य सेन ने भी क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Denmark Open, Lakshya Sen lost to Chinese player
Denmark Open, Lakshya Sen lost to Chinese player/&#0169 Getty Images

अब क्वार्टर फाइनल में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने ही देश भारत के मेइराबा लुवांग के खिलाफ खेलने उतरेंगे। वहीं मेइराबा लुवांग ने भी आयरलैंड के छठे वरीय एनहाट एनगुएन को 21-15 21-13 से हराया। इसके अलावा पुरुष एकल के अन्य मुकाबलों में भारत के आयुष शेट्टी ने मलयेशिया के होह जस्टिन को 21-12, 21-19 से हराया है।

Lakshya Sen
image source via getty images

जबकि तीसरे वरीय किरण जॉर्ज को जापान के शोगो ओगावा के खिलाफ 21-19 20-22 11-21 से हार झेलनी पड़ी है। इसके अलावा भारत के दूसरे वरीय प्रियांशु राजावत ने भी वियतनाम के ली डुक फाट को 21-15, 21-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version