PV Sindhu: पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। वहीं इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में हार के बाद अब वह बाहर हो गई है।

जबकि इसके अलावा भारत की एक अन्य महिला खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने अब दुनिया की 23वें नंबर की चीनी ताइपे की खिलाड़ी सुंग शुओ युन को हराकर महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इस बार पेरिस ओलंपिक में भी भारत की इस स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उसके बाद अब पहली बार यह भारतीय बैडमिंटन स्टार इस आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।

इस बार आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में खेलते हुए भारत की छठी वरीयता प्राप्त सिंधू (PV Sindhu) को कनाडा की मिशेले ली ने अंतिम 32 के मैच में 21-16, 21-10 से हरा दिया है। जिसके चलते हुए अब वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
PV Sindhu भारत की मालविका बंसोड़ ने जीता मुकाबला :-
इसके अलावा भारत की एक अन्य महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने चीनी ताइपे की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सुंग शुओ युन को 21-19, 24-22 से हरा दिया है। अभी इसी साल मालविका ने फरवरी में अजरबैजान इंटरनेशनल कप जीता था।

इसके बाद अब प्री कवार्टर फाइनल में उनका मुकाबला थाईलैंड की 2013 विश्व चैंपियन रेचानोक इंतानोन और चीन की 2022 विश्व चैंपियन वांग झि यि के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इसके अलावा महिला एकल वर्ग में अन्य मुकाबले में भारत की आकर्षी कश्यप ने जर्मनी की वोन्ने ली को 21-19, 21-14 से हरा दिया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







