Friday, March 13

Swiss Open: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के जेसन गुणावन से हारकर बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए अब उनका स्विस ओपन टूर्नामेंट में सफर यहीं पर समाप्त हो गया है। इसके अलावा भारत के एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी थारुन मन्नेपल्ली इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हुए किरण जॉर्ज :-

Kiran George
Kiran George

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के जेसन गुणावन से हारकर बाहर हो गए हैं। जबकि इसी टूर्नामेंट में एक अन्य युवा बैडमिंटन खिलाड़ी थारुन मन्नेपल्ली ने जापान के अपने प्रतिद्वंदी केंटा निशिमोटो के निर्णायक सेट में रिटायर होने के बाद दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। इसके अलावा अपने मैच में किरण जॉर्ज ने कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन इसके बावजूद 70 मिनट तक चले राउंड 16 मैच में वह 18-21, 21-16, 16-21 से इस मैच को हार गए हैं।

दूसरे दौर में जस्टिन होह से मैच खेलेंगे मन्नेपल्ली :-

इसके अलावा भारत के हरिहरन अम्साकारुनन और एम आर अर्जुन की पुरुष युगल जोड़ी भी प्री क्वार्टर फाइनल में हार गई है। इस युगल मैच में उनको चीनी ताइपे के चेन चेंग कुआन और लिन बिंग-वेई ने 32 मिनट में 17-21, 11-21 से हराया है।

Tharun Mannepalli
Tharun Mannepalli

इसके अलावा इस समय विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज मन्नेपल्ली अपने मैच में तब 16-21, 21-16, 7-2 से आगे चल रहे थे, जब पांचवीं वरीयता प्राप्त निशिमोटो ने कंधे में दर्द के कारण मैच से हटने का फैसला किया था। इसके बाद अब उनका अगला मुकाबला मलयेशिया के जस्टिन होह से होने वाला है।

स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हुई मालविका बंसोड़ :-

इसके अलावा महिला एकल में मालविका बंसोड़ थाईलैंड की विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग से एकतरफा मुकाबले में 11-21, 15-21 से हार गईं हैं। वहीं अब यह उनकी थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ चौथी हार भी है।

Malvika Bansod
image source vis getty images

इसके अलावा भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी का मुकाबला प्री क्वार्टर फाइनल मैच में जापान के हिरोकी ओकामुरा और क्योहेई यामाशिता की जोड़ी से होने वाला है।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version