भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। सालों तक अपने रिश्ते को लोगों से छुपाकर रखने के बाद, इस जोड़े ने अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। कुलदीप और वंशिका बचपन से ही दोस्त हैं, और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे एक प्यार भरे रिश्ते में बदल गई। अब उनकी सगाई हो चुकी है, खबरों के मुताबिक जल्द ही उनकी शादी भी हो सकती है।
सेलिब्रिटी का जीवन बहुत सार्वजनिक होता है, और कई बार वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर असहज महसूस करते हैं। कुलदीप ने अपनी रिलेशनशिप को काफी समय तक निजी रखा, लेकिन जब से सगाई की खबर सामने आई, तब से लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि वंशिका कौन हैं।
वंशिका यादव की व्यक्तिगत जानकारी (Vanshika Yadav Personal Information)
- नाम– वंशिका यादव
- हाइट– 5′ 6″ लगभग
- पिता– योगेन्द्र सिंह चड्डा
- जन्मस्थल– लखनऊ (श्याम नगर), उत्तर प्रदेश
- नेटवर्थ– 40- 50 लाख
- पेशा– एलआईसी कर्मचारी
लखनऊ के श्याम नगर में जन्मी वंशिका एक सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता एलआईसी में काम करते थे और वंशिका भी उसी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने हमेशा एक साधारण और स्वतंत्र जीवन जीने को चुना, दूर रहते हुए सेलिब्रिटी लाइफ की चकाचौंध से। वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और कुलदीप को बचपन से जानती हैं। कुलदीप नौ साल तक कानपुर में रहे, फिर उन्नाव चले गए। उनकी मुलाकात वंशिका से हुई, और पहले एक साधारण दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह दोस्ती विश्वास और समय के साथ एक मजबूत और खूबसूरत रिश्ते में बदल गई।

वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पढ़ाई की है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 40- 50 लाख के बीच है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में कुलदीप यादव से सगाई की। इस खास मौके पर कुलदीप ने क्रीम रंग का बंदगला कुर्ता पहना था, जबकि वंशिका नारंगी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वंशिका का सोशल मीडिया हैंडल क्या हैं?

हालांकि वंशिका और कुलदीप की सही उम्र सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है, लेकिन कुलदीप यादव की उम्र 30 साल है, तो वंशिका की उम्र भी करीब 30 ही होगी। कुलदीप यादव की पत्नी वंशिका के इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में भी फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
2025 के नवंबर माह के अंत तक शादी के बंधन में बांध सकते हैं कुलदीप और वंशिका
खबरों के मुताबिक, कुलदीप यादव और वंशिका नवंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में शादी कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक इस जोड़े की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह भी कहा जा रहा है कि कुलदीप ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है, जिसके कारण वह भारत- दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालाँकि आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।







