Singapore Open: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन में महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं हैं। इसके अलावा इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। क्यूंकि महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधू ने अपना पहला मैच जीत लिया है। जबकि सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी भी अपना पहला मैच जीत गए हैं।

पीवी सिंधू ने पुत्री कुसुमा वरदानी को हराया :-

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बीते दिन मंगलवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन में महिला एकल के दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली है।

PV Sindhu
image source via getty images

वहीं इस मैच में भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने दुनिया की छठे नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-17, 21-18 से हराया है। इसके अलावा अब उनका अगले दौर में में मुकाबला जापान की रिको गुंजी से होने वाला है।

सिंधू ने शुरुआत से ही बनाई अपनी बढ़त :-

इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब सिंधू का मनोबल भी काफी बढ़ गया है। क्यूंकि इससे पहले वह पिछले साल विश्व चैंपियनशिप और सुदीरमन कप में इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी से दो बार हार चुकी थीं। इस मैच में खेलते हुए भारतीय खिलाड़ी ने 4-0 की बढ़त बनाकर अपनी अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद वरदानी ने वापसी करते हुए स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया था। इसके बाद फिर वरदानी ने 15-11 की बढ़त बना ली।

pv sindhu
pv sindhu

इसके बाद फिर सिंधू ने जोरदार पलटवार करते हुए आखिरी सात में से छह अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। इसके बाद फिर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। इस गेम में सिंधू ने 13-11 की बढ़त बनाई थी लेकिन वरदानी ने एक बार फिर स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने मैच के अंतिम क्षणों में संयम बनाए रखा और मुकाबला जीत लिया।

सात्विक-चिराग ने मलयेशियाई जोड़ी को हराया :-

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अपने पहले मैच में चेन झी यी और प्रेस्ली स्मिथ की मलेशिया की दुनिया की 25वें नंबर की जोड़ी को 26-28, 21-15, 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं अब दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी को अब अगले दौर में ली झे-हुई और यांग पो-सुआन की चीनी ताइपे की जोड़ी तथा लियू यांग और हुआंग डि की चीन की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से मैच खेलना है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी हालांकि 65 मिनट तक चले पुरुष एकल मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 21-11, 14-21, 12-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जबकि भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा भी महिला एकल में पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन और आठवीं वरीयता प्राप्त टोमोका मियाजाकी के हाथों 14-21, 10-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।

Unnati Hooda
Unnati Hooda

इसके अलावा महिला युगल में भारत की कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी भी 48 मिनट में पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिग्ज की स्पेन की जोड़ी से 21-18, 13-21, 5-21 से हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। जबकि अश्विनी भट के और शिखा गौतम भी चांग चिंग हुई और यांग चिंग टुन की चीनी ताइपे की जोड़ी से 16-21, 11-21 से हार कर बाहर हो गईं हैं।

Ayush Shetty
Ayush Shetty

इसके अलावा जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी ने पुरुष युगल मैच में भारत के हरिहरन अमसाकरुणन और एमआर अर्जुन को 21-15, 21-13 से हरा दिया है। जबकि मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे पहले दौर के मुकाबले में यांग पो हान और हू लिंग फांग की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 18-21, 20-22 से अपना मैच हार गए हैं। इसके अलावा लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और मालविका बंसोड़ आज बुधवार को अपना मैच खेलने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version