Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

PV Sindhu: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने अपनी शादी के बाद इंडोनेशिया के अनुभवी कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा की देखरेख में अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। हैदराबाद की इस खिलाड़ी ने पिछले दो साल में कई कोच के साथ काम किया है। लेकिन इस दौरान उनको कोई अपेक्षित सफलता नहीं मिली। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने 23 दिसंबर 2024 को वेंकट दत्ता साई के साथ शादी रचाई थी।

Sindhu and Lakshya Sen would like to return to form in Denmark Open
image source via getty images

तभी तो उदयपुर में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अपनी शादी के बाद अब यह भारतीय महिला खिलाड़ी (PV Sindhu) एक बार फिर खेल की तरफ लौट आई हैं। अभी वह 14-19 जनवरी के बीच शुरू होने जा रहे इंडिया ओपन 2025 टूर्नामेंट में खेलती हुई दिखाई देंगी। तभी तो इस टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी (PV Sindhu) ने कहा कि उनमें जीत की भूख बची हुई है। मुझे अभी बहुत कुछ हासिल करना है।

PV Sindhu ने किया नए कोच की देख रेख में अभ्यास शुरू :-

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने कोर्ट पर वापसी के बाद इंडोनेशिया के अनुभवी कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा की देखरेख में अभ्यास शुरू कर दिया है। हैदराबाद की इस खिलाड़ी ने पिछले दो साल में कई कोच के साथ काम किया है। लेकिन इस दौरान उनको कोई अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक से चूकीं पीवी सिंधु, चीनी प्लेयर से मिली हार
image source via getty images

इसमें उनका (PV Sindhu) पेरिस ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाना भी शामिल है। उनकी पिछले महीने ही शादी हुई थी। जिसके चलते हुए वह मलेशिया ओपन खेलने से चूक गई थी। तभी तो अब वह इंडिया ओपन सुपर 750 में वापसी करने वाली है। इसके लिए उन्होंने कोच इरवानस्याह की देख-रेख में अभ्यास शुरू कर दिया। वहीं इंडोनेशिया के इस कोच को जोनाथन क्रिस्टी और एंथोनी गिंटिंग जैसे पुरुष एकल खिलाड़ियों के करियर को संवारने का श्रेय दिया जाता है।

पीवी सिंधू ने की अपने नए कोच की तारीफ :-

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू (PV Sindhu) ने इंडिया ओपन की पूर्व संध्या पर कहा है कि, “मैं अभी बेंगलुरु में कोच इरवानस्याह की देखरेख अपना अभ्यास कर रही हूं। मुझे अभी डेढ़ सप्ताह ही हुए हैं। वह मूल रूप से महिला एकल कोच हैं और साथ ही वह कुछ युवा लड़कों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। तभी तो मैं उनके साथ अपना काम जारी रखना चाहती हूं।

PV Sindhu: जानें कौन हैं वेंकट दत्ता साई, जिनकी दुल्हनिया बनेंगीं भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु
image source via getty images

किसी भी खेल में कोच और खिलाड़ी के बीच समझ काफी अहम होती है। इसमें मुझे अभी समय लगेगा। तभी तो अब हमें एक-दूसरे की सोच को समझने के लिए कुछ अभ्यास सत्रों की आवश्यकता होगी। इसके आगे भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी (PV Sindhu) ने कहा कि, “मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना है और मुझे लगा कि वह मेरे लिए सही कोच है। क्यूंकि जिस तरह से वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को लेकर अपनी योजना बनाते हैं वह काफी शानदार है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version