Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

Archery World Cup: बिहार राज्य के जमालपुर की रहने वाली अंशिका कुमारी का चयन तीरदांजी वर्ल्ड कप (Archery World Cup) के लिए भारत की सीनियर टीम में हुआ है। वह रिकर्व की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाएंगी। इस तरह से बिहार के जमालपुर की रहने वाली अंशिका कुमारी ने तीरंदाजी में अपने राज्य का नाम रोशन किया है। बिहार राज्य की अंशिका कुमारी का चयन इस वर्ष होने वाले तीरदांजी वर्ल्ड कप (Archery World Cup) के लिए भारत की सीनियर टीम में हुआ है़।

image source via getty images
image source via getty images

अंशिका इस बार (Archery World Cup) रिकर्व की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाने वाली है। इस बीच उन्होंने कहा है कि, “काफी कड़ी मेहनत के बाद उनको सफलता मिली है। वह इस बार तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) के फेज वन और फेज टू में खेलेंगी। वहीं इस बार फेज वन का आयोजन अमेरिका में और फेज टू का आयोजन चीन में होने वाला है। इस समय अंशिका मनोविज्ञान से एमए कर रही है। उनके पिता रवि कुमार इंडियन नेवी से रिटायर्ड हैं। वह अभी मुंबई में रहते हैं। उनकी माँ गृहणी हैं। उनका एक भाई और एक बहन है।

Archery World Cup अंशिका का लक्ष्य है ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना :-

Archery World Cup
image source via getty images

इस बीच बिहार की तीरंदाज अंशिका ने बताया कि उसका लक्ष्य ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। तभी तो इसके लिए अभी वह दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही हैं। अभी वह साई सेंटर कोलकाता मेंं इसके लिए प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके अलावा उनका चयन उत्तराखंड में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए बिहार की टीम में भी हुआ है।

Archery World Cup
image source via getty images

इससे पहले वह झारखंड राज्य के लिए खेलती थी और वहीं अपनी प्रैक्टिस भी करती थी। तभी तो उन्होंने नेशनल स्तर की कई प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने गुजरात में हुए नेशनल गेम्स में दो रजत पदक जीते थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2023 में लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एक स्वर्ण पदक जीता था।

Archery World Cup
image source via getty images

बिहार की अंशिका कुमारी ने फिर साल 2024 में भुवनेश्वर में खेले गए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। वह तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) में खेलने वाली बिहार की दूसरी खिलाड़ी बनने वाली हैं। क्यूंकि उनसे पहले छपरा जिले की रहने वाली अंजलि कुमारी ने साल 2015 में तीरंदाजी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version