Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

virat kohli: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने एक बार फिर से भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (virat kohli) पर निशाना साधा है। यहां पर उन्होंने यह दावा किया है कि कोहली (virat kohli) पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू को पसंद नहीं करते थे।

virat kohli
image source via getty images

इसके चलते हुए रायडू का वनडे विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ था। वहीं इससे पहले ही उथप्पा ने आरोप लगाया था कि कोहली (virat kohli) की वजह से ही दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का करियर जल्दी समाप्त हो गया था।

रॉबिन उथप्पा ने दिया बयान :-

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि, “साल 2019 के वनडे विश्व कप से पहले तय था कि रायडू नंबर-4 पर खेलेंगे। लेकिन बाद में जब इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो सभी हैरान रह गए थे।

Ambati Rayudu
image source via getty images

उस समय साल 2019 के वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में रायडू की जगह विजयशंकर को 3D खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। इसके आगे उन्होंने कहा कि विराट कोहली (virat kohli) कभी भी रायडू को पसंद नहीं करते थे। तभी तो इसी वजह से ही रायडू का साल 2019 के वनडे विश्व कप की भारतीय टीम में चयन नहीं किया गया था।”

टीम के चयन में virat kohli की पसंद को प्राथमिकता मिली थी :-

पूर्व भारतीय विस्फोटक खिलाड़ी उथप्पा ने कहा है कि, “उस समय अगर विराट कोहली (virat kohli) को कोई भी पसंद नहीं आता था तो वह उसको टीम से निकलवा दिया करते थे। इस सब का सबसे अच्छा उदहारण पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू है।

virat kohli
image source via getty images

लेकिन तब आपको बहुत ही बुरा लगता है। वहीं हर किसी खिलाडी की अपनी पसंद होती है। मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं। लेकिन मैं इस बात के भी पूरी तरह से खिलाफ हूं कि आप किसी खिलाड़ी को उसके मुकाम तक पहुंचाने के बाद दरवाजे बंद नहीं सकते हो। इसके आगे उथप्पा ने कहा कि उस समय रायडू के पास विश्व कप के कपड़े, किट बैग सब था, लेकिन उसका विश्व कप खेलने का सपना टूट गया।”

धवन के चोटिल होने के बाद भी नहीं मिला रायडू को मौका :-

Ambati Rayudu
image source via getty images

इससे आगे पूर्व भारतीय खिलाड़ी उथप्पा ने कहा कि, “साल 2019 के विश्व कप के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल हो गए थे। लेकिन तब उनके चोटिल हो जाने के बाद भी रायडू को मौका नहीं दिया गया था। वहीं इसके बाद विजयशंकर के चोटिल होने के बाद भी उस समय यही स्थिति रही थी। तब इसके बाद रायडू ने सोशल मीडिया पर अपनी भावना जाहिर की थी।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version