Wednesday, February 11

 

Google News Sports Digest HindiThe Greatest Rivalry: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारें में पूरी दुनिया को पता है। क्यूंकि जब-जब एशिया के ये दोनों देश भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं। तो तब-तब इन मुकाबलों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं।

India and Pakistan
image source via getty images

तभी तो अब भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबलों को लेकर नेटफ्लिक्स पर द ग्रेटेस्ट राइवलरी (The Greatest Rivalry) नाम की एक डॉक्यूमेंट्री आने वाली है। इसकी नेटफ्लिक्स इंडिया ने घोषणा कि है कि 7 फरवरी को यह डॉक्यूमेंट्री (The Greatest Rivalry) रिलीज होने जा रही है। चलिए इसके बारें में हम विस्तार से जानते हैं।

The Greatest Rivalry नेटफ्लिक्स ने जारी किया इसका पोस्टर :-

इस समय नेटफ्लिक्स ने (The Greatest Rivalry) एक पोस्टर भी जारी किया है। इसमें पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक्स पर (The Greatest Rivalry) पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “दो राष्ट्र, ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता और 160 करोड़ प्रार्थनाएं।

rohit and babar
image source via getty images

‘द ग्रेटेस्ट राइवलरी’ (The Greatest Rivalry) भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच अनोखी विरासत के रोमांच को देखें।” हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि पिछले कई सालों से भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलती हैं। वहीं ये दोनों केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही आपस में भिड़ती हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में एक-दूसरे के सामने है भारत और पाकिस्तान :-

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से होने वाला है। तभी तो आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमों को ग्रुप-A में रखा गया हैं।

rohit and babar
image source via getty images

यह दोनों टीमें 23 फरवरी को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आपस में भिड़ने वाली है। वहीं इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 विश्व कप 2024 में आपस में भिड़ी थी। तब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने जीत दर्ज की थी। इससे भी पहले वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version