Wednesday, February 11

टी20 वर्ल्ड कप काफी शानदार ढंग से शुरू हुआ था। शुरुआती कुछ दिनों में काफी अच्छे और टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिले हैं। हालाँकि अब टीमों को खिलाड़ियों की चोट ने मुश्किलों में डाल रखा है। एक के बाद एक खिलाड़ियों की चोट से टीम काफी मुश्किल में है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक कितने खिलाड़ी चोटिल होकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए ये खिलाड़ी

3 Star Players Ruled Out Of T20 World Cup 2026
3 Star Players Ruled Out Of T20 World Cup 2026

माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell)

न्यूज़ीलैंड के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। वो लेफ्ट काफ इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

उन्हें इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी और उनके फिट होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ब्रेसवेल की जगह पर मैककॉन्ची को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर जोड़ा गया है और उसके बाद उन्हें टीम में ड्राफ्ट किया जा सकता है।

वनिंदु हसारंगा (Wanindu Hasranga)

श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसारंगा एक बार फिर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। वो बीते कुछ सालों में इस चोट से जूझ रहे थे और उसकी वजह से वो कई सीरीज और अहम टूर्नामेंट मिस कर चुके हैं।

आयरलैंड के खिलाफ मैच में वो गेंदबाजी के दौरान संघर्ष करते हुए दिख रहे थे और अब वो रूल्ड आउट हो गए हैं। उनकी जगह पर दुशन हेमंता को टीम में शामिल किया गया है।

जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी अचिलीज़ के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें पिछले साल नवंबर में शेफील्ड शील्ड के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वो एशेज के शुरुआती मुकाबलों और उसके बाद पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए थे।

उनके इस टूर्नामेंट में फिट होने की खबर आ रही थी, लेकिन फिट न होने की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया है। हालाँकि ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह पर किसी खिलाड़ी को टीम में नहीं चुना है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version