Thursday, February 26

Google News Sports Digest Hindi

PV Sindhu: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) करीब 24 महीनों से संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने साल 2022 में सिंगापुर ओपन का खिताब जीता था। जिसके बाद से वह (PV Sindhu) चैंपियन बनने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) और लक्ष्य सेन आज से शुरू हो रहे कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगआई करते हुए फॉर्म में लौटने का प्रयास करेंगे।

PV Sindhu
image source vis getty images

इसके अलावा इन दोनों खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। वहीं इसके बाद भारत की पीवी सिंधू (PV Sindhu) डेनमार्क ओपन सुपर 750 में क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची थी। जबकि लक्ष्य सेन आर्कटिक ओपन सुपर 500 और डेनमार्क ओपन दोनों में ही जल्दी हारकर बाहर हो गए थे।

दो साल से संघर्ष कर रही हैं PV Sindhu :-

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी (PV Sindhu) करीब दो साल से अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है। साल 2022 में उन्होंने सिंगापुर ओपन का खिताब जीता था। लेकिन उसके बाद से वह अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए काफी संघर्ष करती हुई दिखाई दी है।

PV Sindhu
image source vis getty images

वहीं रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू (PV Sindhu) इस साल हुए पेरिस ओलंपिक में कोई भी पदक नहीं जीत पाई थी।तभी तो उनको इस बार बगैर मैडल के ही वापस लौटना पड़ा था। लेकिन अपनी इन इन असफलताओं के बाद भी उनको पूरी उम्मीद है कि वह (PV Sindhu) अपने नए कोच अनुप श्रीधर और कोरिया के दिग्गज ली स्युन इल के साथ मिलकर अपनी फॉर्म को जल्दी ही वापस हासिल कर लेंगी।

PV Sindhu
image source vis getty images

वहीं आज से शुरू हो रहे जापान ओपन के पहले दौर में सिंधू (PV Sindhu) का मुकाबला थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से होने वाला है। इस मुकाबले से पहले सिंधू ने कहा है कि, “इस समय मैं शारीरिक और मानसिक रूप से काफी अच्छी स्थिति में हूं। मैंने और मेरे दोनों कोचों ने खेल के विभिन्न पहलुओं पर काम किया है। तभी तो मुझे उम्मीद है कि नए कोचों के मार्गदर्शन में मैं जापान और चीन में अच्छा प्रदर्शन करने सफल रहूंगी।”

PV Sindhu
image source vis getty images

वहीं भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के लियोंग जून हाओ के खिलाफ करने वाले है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया के आठवीं वरीयता प्राप्त एंथोनी गिंटिंग से हो सकता है। इसके अलावा त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगी। इस टूर्नामेंट के पहले दौर में उनका सामना चीनी ताइपे की सू यिनहुई और लिन झिह युन से होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version