Friday, February 27

All England Badminton Championships: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हार कर बाहर हो गई है। अपने पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद वह कोर्ट पर वापसी कर रही थी। तभी तो भारत की 29 साल की सिंधू को एरेना बर्मिंघम में एक घंटे से अधिक समय चले मुकाबले में दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी किम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। किम के खिलाफ उनको 21-19, 13-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी है।

PV Sindhu
PV Sindhu

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलते हुए अपना प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई। क्यूंकि भारत की इस स्टार महिला खिलाड़ी सिंधू को इसके पहले ही मुकाबले में कोरिया की किम गा युन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में उन्होंने किम के खिलाफ अपना पहला गेम जीता था। इसके बाद वह अगले दोनों गेम को हार गई। इसके चलते हुए अब वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।

चोट के बाद वापसी पर अच्छा खेल नहीं दिखा सकीं सिंधु :-

अपने पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद कोर्ट पर वापसी कर रहीं भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू को एरेना बर्मिंघम में एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी किम के खिलाफ 21-19, 13-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

PV Sindhu
PV Sindhu

इससे पहले भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने किम के खिलाफ साल 2019 में हांगकांग ओपन में खेलते हुए एकमात्र मुकाबले में जीत दर्ज की थी। वहीं अब इस मैच में हारने के बाद उनके लिए यह नतीजा काफी निराशाजनक रहा है। इसके अलावा जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 750 के क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बाद वह उसी महीने में इंडोनेशिया मास्टर्स के पहले दौर भी अपने मैच को हार गई थी।

रोहन-शिवानी दूसरे दौर में :-

भारत की स्टार महिला खिलाड़ी सिंधु को भले ही महिला एकल वर्ग में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि मिश्रित युगल वर्ग में भारत के लिए यह नतीजा काफी अच्छा रहा। क्यूंकि भारत के रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गाडे की जोड़ी ने जीत दर्ज कर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली है।

All England Badminton Championships: भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू पहले दौर में हारकर हुई बाहर

इसके बाद अब इस भारतीय जोडी का सामना दूसरे दौर में येन झी फेंग और या शिन वेइ की चीन की पांचवीं वरीय जोड़ी से होने वाला है। इसके अलावा रोहन और रुतविका की दुनिया की 40वें नंबर की जोड़ी ने यी होंग वेइ और निकोल गोंजालेस चैन की चीनी ताइपे की जोड़ी को एरेना बर्मिंघम में पहले दौर के मुकाबले में 21-10, 17-21, 24-22 से हरा दिया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version