Thursday, February 26

Punjab Kings second practice camp of IPL 2025: आईपीएल 2025 के दूसरे अभ्यास शिविर के लिए पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। क्यूंकि यह टीम आज से इस स्टेडियम में अपना अभ्यास शुरू कर देगी।

International Cricket Stadium Dharamshala
International Cricket Stadium Dharamshala

भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अपने दूसरे अभ्यास शिविर के लिए पंजाब किंग्स की टीम कप्तान श्रेयस अय्यर और विदेशी खिलाड़ियों के बिना बुधवार को धर्मशाला पहुंच गई। यह टीम आज गुरुवार से यहां पर अपना अभ्यास शुरू कर देगी। वहीं इस दौरान पंजाब टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिग टीम के सभी खिलाड़ियों को यहां पर अभ्यास शुरू करवाएंगे।

बुधवार को धर्मशाला पहुंची पंजाब की टीम :-

पंजाब किंग्स की टीम बुधवार को दोपहर बाद विमान से यहां पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने यहां पर विमान से गगल हवाई अड्डे पर लैंड किया था। इसके बाद यह टीम सीधे रेडिसन होटल में चली गई थी।

Punjab Kings team
Punjab Kings team

पंजाब की टीम में कोच रिकी पोटिंग, युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर सहित करीब 15 खिलाड़ी धर्मशाला पहुंचे थे। इसके चलते हुए अब यह टीम यहां धर्मशाला में 16 मार्च तक अभ्यास करने वाली है। हमें मिली जानकारी के अनुसार पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर शिविर खत्म होने से पहले टीम के साथ जुड़ सकते है।

Punjab Kings team
Punjab Kings team

आईपीएल 2025 के सीजन में पंजाब की टीम को अपना पहला मैच 25 मार्च को गुजरात टीम के साथ खेलना है। इस मैच से पहले यह टीम आपसी तालमेल के लिए अभ्यास करना चाहती है। वहीं इससे पहले भी इस टीम ने यहां धर्मशाला में दो से छह मार्च तक अभ्यास शिविर आयोजित किया था।

Punjab Kings team
Punjab Kings team

उस समय इस टीम के शिविर में केवल 11 खिलाड़ी ही शामिल हुए थे। इस बीच अब एचपीसीए के सचिव परमार ने कहा है कि पंजाब की टीम बुधवार को धर्मशाला पहुंची है। इस टीम में कौन सा खिलाड़ी शिविर में आ रहा है इस बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। क्यूंकि धर्मशाला का यह स्टेडियम पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है। इस बार यह टीम यहां पर मई में तीन आईपीएल मैच खेलने वाली है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version