BWF World Championships 2025: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई हैं। बीते दिन शुक्रवार को इस क्वार्टर फाइनल मैच में उनको इंडोनेशिया की बैडमिंटन खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी ने हरा दिया था।
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 से बाहर हुई सिंधु :-
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 से हार कर बाहर हो गई है। क्यूंकि बीते दिन शुक्रवार को इस क्वार्टर फाइनल मैच में इंडोनेशिया की बैडमिंटन खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी ने सिंधु को हरा दिया था।

इसके चलते हुए अब दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का विश्व चैंपियनशिप में अपना छठा पदक जीतने का सपना भी इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी से तीन गेम तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारने के चलते हुए अब टूट गया है। क्यूंकि भारत की स्टार खिलाड़ी सिंधु साल 2019 की विश्व चैंपियन हैं।

इसके अलावा इस प्रतियोगिता में इससे पहले सिंधु ने पांच बार पदक जीते हैं, वहीं इस बार भी वह रिकॉर्ड छठे पोडियम स्थान पर पहुंचने की उम्मीद कर रही थीं। लेकिन अंत में फिनिशिंग लाइन पर वह एक बार फिर लड़खड़ा गईं और 64 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में इंडोनेशिया की नौवीं वरीयता प्राप्त वर्दानी से 14-21, 21-13, 16-21 से हार गईं।
ध्रुव- तनिषा की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल से बाहर :-
इसके अलावा ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को भी बीते दिन शुक्रवार को चेन तांग जी और तोह ई वेई की मलयेशियाई जोड़ी से सीधे गेम में हारकर इस बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ा है। वहीं इस बार यह भारतीय जोड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला मिश्रित युगल पदक जीतने की कोशिश में थी।

लेकिन इस क्वार्टर फाइनल मैच में उनको दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से 37 मिनट में 15-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा है। अगर इस मैच में भारतीय जोड़ी जीत जाती तो उनको कम से कम उनको कांस्य पदक की गारंटी मिल जाती। इससे पहले दुनिया की 17वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने बीते गुरुवार को हांगकांग की तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट की पांचवें नंबर की जोड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






