Tuesday, February 3

Asian Shooting: भारत के युवा पिस्टल निशानेबाज राजकंवर सिंह संधू ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 25 मीटर सेंटर फायर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस स्पर्धा में संधू ने हमवतन अनुभवी निशानेबाज गुरप्रीत सिंह के साथ कोरिया और ईरान के निशानेबाजों को पछाड़ कर 583 (प्रिसिशन 289, रैपिड 294) अंकों के साथ अपने करियर का सबसे बड़ा पदक जीता है।

राजकंवर सिंह संधू ने जीता स्वर्ण पदक :-

Raj Kanwar Singh Sandhu
Raj Kanwar Singh Sandhu

भारत के युवा पिस्टल निशानेबाज राजकंवर सिंह संधू ने बीते दिन एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 25 मीटर सेंटर फायर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता है। जबकि पूर्व विश्व चैंपियन अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता है। इसके चलते हुए अब भारत ने इस गैर ओलंपिक स्पर्धाओं में अपना दबदबा जारी रखा है।

महिला डबल ट्रैप में भारत ने किया था क्लीन स्वीप :-

इससे पहले भारत ने महिला डबल ट्रैप में भी क्लीन स्वीप किया था। तब इसमें भारत की अनुष्का भाटी (93), प्रणिल इंगले (89) और हाफिज कॉन्ट्रैक्टर (87) ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए थे। उस समय इस भारतीय तिकड़ी ने 269 के कुल स्कोर के साथ टीम स्वर्ण पदक भी जीता था।

लेकिन अब भारत के 23 साल के संधू ने हमवतन अनुभवी निशानेबाज गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर कोरिया और ईरान के निशानेबाजों को पछाड़ कर 583 (प्रिसिशन 289, रैपिड 294) अंकों के साथ अपने करियर का सबसे बड़ा पदक जीता है। वहीं इससे पहले साल 2018 और साल 2022 में जूनियर विश्व कप में क्रमशः कांस्य और रजत जीतने वाले संधू का सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पहला पदक है।

Raj Kanwar Singh Sandhu
Raj Kanwar Singh Sandhu

जबकि सेना के अनुभवी गुरप्रीत सिंह (579) चौथे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा कोरिया के जेक्योन ली (580) और ईरान के जावद फोरोगी (579) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता है। इसके बाद गुरप्रीत के लगातार दूसरे दिन अच्छे प्रदर्शन से भारत ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है। लेकिन उन्होंने इससे पहले 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने और टीम वर्ग में भी देश को शीर्ष पोडियम स्थान दिलाने में काफी मदद की थी।

इसके अलावा साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक खेलों में रैपिड-फायर पिस्टल फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच चुके इस ओलंपिक खिलाड़ी का प्रिसिशन और रैपिड चरण का संयुक्त स्कोर 579 था। अब गुरप्रीत, संधू (583) और अंकुर (571) की तिकड़ी ने 1733 अंक के साथ दबदबा बनाते हुए टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि वियतनाम (1720) और ईरान (1700) ने इस स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version