Sunday, February 1

Chess: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को ‘डायनामाइट न्यूज यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्होंने भारत की युवा चेस खिलाड़ी दिव्या की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा है कि भारत को उनकी अगली सफलता का बेसब्री से इंतजार है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने किया दिव्या देशमुख को सम्मानित :-

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को ‘डायनामाइट न्यूज यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। वहीं इस खास अवसर पर न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने कहा है कि दिव्या ने भारत देश का नाम रोशन किया है। इसके चलते हुए अब पूरे देश को उनकी अगली बड़ी उपलब्धि का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इसके आगे उन्होंने कहा है कि, “यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इन बच्चों ने भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। अब देश को आपकी अगली उपलब्धि का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने खेल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं के चयन के लिए डायनामाइट न्यूज की जूरी की भी सराहना की और इस पहल को प्रेरणादायक भी बताया है।

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इस खास अवसर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कोठारी ने भी दिव्या देशमुख की प्रशंसा करते हुए उनके माता-पिता डॉ. नम्रता देशमुख और डॉ. जितेंद्र देशमुख को बधाई दी है।इसके अलावा इस खास कार्यक्रम में डायनामाइट न्यूज की चेयरपर्सन रानी तिबरेवाल ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया था। जबकि इस डायनामाइट न्यूज की एडिटर-इन-चीफ मनोज तिबरेवाल आकाश ने पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इस खास पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल और एक लाख रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं। इस बीच सबसे खास बात यह है कि इस पुरस्कार के लिए ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और रुमा देवी को भी चुना गया था। लेकिन उन दोनों को यह सम्मान पहले ही प्रदान किया जा चुका है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version