Thursday, June 18

इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका का दौरा कर रही हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जा रही हैं। इस दौरे में 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले जाने हैं ।

यह दौरा इसलिए भी अहम हैं क्योंकि इसके बाद श्रीलंका और इंडिया में ही टी20 वर्ल्ड कप होना हैं। इसलिए वो यहाँ की कंडीशन को परखना चाहती हैं। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मैच 27 जनवरी को खेला जाना हैं।

दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मुकाबला जीता हैं और सीरीज अभी बराबरी पर खड़ी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप तीसरे वनडे मैच को कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch Sri Lanka Vs England 3rd ODI Match Live For Free
Where And How To Watch Sri Lanka Vs England 3rd ODI Match Live For Free

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 और मुकाबला 2:30 बजे शुरू होगा।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरे मैच का फॉर्मेट?

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड तीसरा मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनल्स पर देख सकते हैं।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

कब हैं वनडे सीरीज के मुकाबले?

22 जनवरी- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलोंबो

24 जनवरी- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलोंबो

27 जनवरी- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलोंबो

श्रीलंका स्क्वाड

चरिथ असलांका (कप्तान), कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, पवन रथनायके, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा, प्रमोद मदुशन, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे।

इंग्लैंड स्क्वाड

हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जॉस बटलर (विकेटकीपर), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version