Thursday, March 19

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत इस बार आगामी 7 फरवरी से हो रही है। लेकिन इससे पहले अब सभी टीमें ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर रहीं हैं। इसके चलते हुए अब वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भी इस मेगा टूर्नामेंट के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट को वेस्टइंडीज की टीम ने दो बार जीता है। इसके चलते हुए अब इस बार वेस्टइंडीज की टीम ने एक मजबूत टीम का ऐलान किया है। वहीं इस टीम की कमान 32 साल के शे होप को मिली है।

टी20 वर्ल्ड कप से अल्जारी जोसेफ हुए बाहर :-

West Indies cricket team
West Indies cricket team

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ अब इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा एविन लुईस को भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। जबकि नए खिलाड़ियों में क्विंटन सैम्पसन को टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिला है।

शेप होप को मिली टीम की कमान :-

West Indies cricket team
West Indies cricket team

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में शेप होप की वापसी हुई है। इसके चलते हुए अब उनको टी20 वर्ल्ड कप में कैरेबियाई टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं अभी हाल ही में अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी शेप होप वेस्टइंडीज टीम के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे।

West Indies cricket team
West Indies cricket team

लेकिन इस बार वह टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा रोस्टन चेज, शेरफन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर जैसे स्टार खिलाड़ियों की भी कैरेबियाई टीम में वापसी हुई है। क्यूंकि ये तीनों ही काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं और इनके पास खेलने का काफी अनुभव भी है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी वेस्टइंडीज की टीम :-

इसके अलावा अभी हाल ही में वेस्टइंडीज की टीम को अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब कैरेबियाई टीम अपनी पिछली गलतियों को भुलाकर आगे फोकस करना चाहेगी। क्यूंकि अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले 3 टी20 मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप भी देना चाहेगी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज की टीम :-

शे होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, क्विंटन सैम्पसन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जेडन सील्स.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version