Sunday, February 1

वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में सोमवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में WPL के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। MIW की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नैट सिवर-ब्रंट ने WPL के इतिहास का पहला शतक लगाने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस महिला टीम की ओर से सिवर-ब्रंट ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने पारी को तेजी से बढ़ाते हुए 57 गेंदों में अपना और इस टूर्नामेंट का पहला शतक पूरा कर लिया, जो 20वें ओवर में आया था।

नैट सिवर-ब्रंट की शतकीय पारी के बाद RCB को मिला 200 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में सिवर-ब्रंट ने ओपनर हेली मैथ्यूज के साथ मिलकर 73 गेंदों में 131 रनों की खास साझेदारी निभाई थी। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो प्लेऑफ की दौड़ में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ।

नैट सिवर-ब्रंट के नाम दर्ज हुआ सबसे अधिक व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड

इस मैच से पहले वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम दर्ज था। इन दोनों ने इस टूर्नामेंट में 99 रन बनाए थे। वहीं स्मृति मंधाना भी इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 96 रन बनाकर इस रिकॉर्ड के करीब पहुंची थीं।

वहीं मुंबई इंडियंस महिला टीम की ओर से खेलने वाली नैट सिवर-ब्रंट WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। WPL की 35 पारियों में उन्होंने 51.76 की औसत और 144.73 के स्ट्राइक रेट से 1300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस ऐतिहासिक शतक ने WPL को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। सिवर-ब्रंट WPL के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। वहीं 1000 रन बनाने वाली सूची में हरमनप्रीत कौर, मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा का नाम भी दर्ज है।

WPL  इतिहास में टॉप 5 बड़ी पारियों की लिस्ट
  • नैट सिवर-ब्रंट– 100*
  • जॉर्जिया वोल– 99*
  • सोफी डिवाइन – 99
  • एलिसा हीली– 96*
  • बेथ मूनी- 96*

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version