Saturday, March 21

Tilak Verma: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए अब चौथे टी20 मैच से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस बीच बीसीसीआई ने बताया है कि तिलक वर्मा बचे 2 टी20 मैचों से भी बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए श्रेयस अय्यर उनकी जगह भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बने रहेंगे। लेकिन बीसीसीआई ने इस बात की भी जानकारी दी है कि तिलक वर्मा ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

इसके अलावा अब बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा है कि, “भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी है। क्यूंकि इस समय वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने रिहैब कर रहे हैं और वो लगातार सुधार कर रहे हैं। लेकिन अभी उनको पूरी तरह से फिट होने में समय लगेगा। इसके चलते हुए ही अब वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बचे हुए आखिरी 2 टी20 मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं।”

3 फरवरी को टीम इंडिया से जुड़ेंगे तिलक वर्मा :-

भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस समय अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा यह भारतीय टीम के लिए काफी अच्छी खबर है। वहीं इस बात से यह साफ है कि तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।

Tilak Verma
Tilak Verma

इसके अलावा अब BCCI ने भी इस बात की जानकारी दी है कि तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट होने के बाद आगामी 3 फरवरी को मुंबई में टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि 4 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वार्म-अप मैच खेलेगी।

भारतीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे श्रेयस अय्यर :-

इसके अलावा BCCI ने यह भी बताया है कि श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे 2 टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़े रहेंगे। लेकिन अय्यर को शुरुआती 3 टी20 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इस बीच अब हमें पूरी उम्मीद है कि उनको बचे 2 मैचों में खेलने का मौका जरूर मिलेगा। इस बीच हम बता देना चाहते है कि 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से अपना कब्जा कर लिया है।

चौथे और पांचवे टी20 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड :-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version