Australian Open: मौजूदा चैंपियन मैडिसन कीज को वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने ही देश की साथी खिलाड़ी जेसिका पेगुला से हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन मैडिसन कीज का सफर चौथे दौर में ही हारकर अब समाप्त हो गया है।
जेसिका पेगुला ने दी मैडिसन कीज को मात :-
अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी मौजूदा चैंपियन मैडिसन कीज को बीते दिन सोमवार को साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा रॉड लेवर एरिना में खेले गए मैच में छठी वरीयता प्राप्त पेगुला ने नौवीं वरीयता प्राप्त कीज को 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अभी तक एक भी ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीत पाने वाली पेगुला ने इस मैच में पहला सेट केवल 32 मिनट में जीत लिया था। इसके अलावा इस मैच के पहले सेट में पेगुला ने 4-1 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे सेट की शुरुआत में भी ब्रेक प्वाइंट हासिल किया था। वहीं इस मैच में कीज की सर्विस में आई दिक्कतों के चलते हुए पेगुला ने फिर से 4-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद यह मैच तब समाप्त हुआ था जब कीज का फोरहैंड शॉट नेट में चला गया था।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन ओपन में पेगुला का यह चौथा क्वार्टर फाइनल भी होने वाला है। जबकि किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2024 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचना था। लेकिन तब उस मैच में उनको आर्यना सबालेंका से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को जीतने के बाद उन्होंने कहा कि, “मैं पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेल रही हूं। गेंद का सही अनुमान लगा रही हूं और उसे अच्छी तरह से हिट कर रही हूं। मैं अपने इस प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
नोवाक जोकोविच को मिला वॉकओवर :-

इसके अलावा बीते दिन सोमवार को रॉड लेवर एरिना में नोवाक जोकोविच का मुकाबला होने वाला था। लेकिन उनके प्रतिद्वंदी याकूब मेनसिक के पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चौथे दौर के मैच से हटने के बाद उनको वॉकओवर मिल गया। इसके चलते हुए अब उन्होंने भी क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







