Thursday, March 19

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला आज 27 जनवरी 2026 को गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच वडोदरा के BCA स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा। वहीं यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं इस समय पॉइंट्स टेबल की रेस कड़ी होती जा रही है और ऐसे में हर मैच बेहद अहम है।

इस मैच में गुजरात की टीम को सोफी डिवाइन के ऑल-राउंड प्रदर्शन से उम्मीदें रहेंगी, जबकि दिल्ली की विस्फोटक बल्लेबाज़ी लिज़ेल ली और शैफाली वर्मा की अगुवाई में फिर से अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा आज हमें इन दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए इससे पहले आइए पिच रिपोर्ट, मौसम, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग-11 के बारे में भी जान लेते हैं।

पिच रिपोर्ट :-

BCA Stadium Kotambi
BCA Stadium Kotambi

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां पर भी दूसरी पारी में ओस का असर ज़्यादा देखने को मिलता है। इसके चलते हुए गेंदबाज़ों को पकड़ बनाने में परेशानी हो सकती है। तभी तो आज ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 170 रन के बीच रहता है।

ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में आज मैच के दिन का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज यहां पर अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Gujarat Giants women cricket team
Gujarat Giants women cricket team

वहीं आज यहां पर आर्द्रता का स्तर करीब 55 प्रतिशत रहेगा। इससे वातावरण हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। लेकिन इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :-

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक दिल्ली की टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। इस बीच दिल्ली का पलड़ा 4-3 से भारी रहा है।

Delhi Capitals women cricket team
Delhi Capitals women cricket team

लेकिन 11 जनवरी 2026 को खेले गए मैच में गुजरात की टीम ने रोमांचक तरीके से दिल्ली की टीम को 4 रनों से हराया था। वहीं तब यह मैच साल 2026 के WPL में दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा रहा था। लेकिन आज दिल्ली की टीम उस मैच की अपनी हार का बदला लेने के इरादे से उतरने वाली है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस तरह है :-

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11 : बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, डैनी व्याट, एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: शैफाली वर्मा, लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, नंदनी शर्मा, श्री चरणी

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version