Tuesday, June 23

Malaysia Open: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में सिंधू ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया था। लेकिन इसके बाद तीन बार की विश्व चैंपियन और तीसरी वरीय यामागुची ने मैच से हटने का फैसला कर लिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने घुटने में ब्रेस पहने हुए था।

मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सिंधू :-

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बीते दिन शुक्रवार को जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अपने इस क्वार्टर फ़ाइनल मैच में सिंधु ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया था। वहीं इसके बाद तीसरी वरीय यामागुची ने इस मैच से हटने का फैसला कर लिया था।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने इस मैच में भी अपने घुटने में ब्रेस पहन रखा था। जबकि चोट के चलते लंबे समय तक बाहर रहने के बाद सिंधू अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही हैं। इसके बाद अब सेमीफाइनल में सिंधु का सामना चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त वांग झीयी और इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त कुसुमा वरदानी के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल मैच की विजेता से होगा।

पीवी सिंधु की उपलब्धियां :-

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की उपलब्धियों में दो ओलंपिक पदक (रियो 2016 में रजत, टोक्यो 2020 में कांस्य) शामिल हैं। इसके चलते हुए वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी। इसके अलावा साल वह 2019 BWF विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदकजीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनीं थी।

pv sindhu
pv sindhu

इसके अलावा कई अन्य प्रमुख टूर्नामेंट जैसे राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, और सुपरसीरीज खिताब भी उन्होंने जीते हैं। इसके चलते हुए उनको भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (पद्म श्री, पद्म भूषण) और खेल पुरस्कार (खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार) से भी नवाजा गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version