WPL 2026: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मैच आज गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला टीम के बीच खेला जाने वाला है। यह मैच आज शनिवार, 10 जनवरी को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा अभी तक इन दोनों टीमों के बीच WPL में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। तभी तो अब ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।
वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में टूर्नामेंट की शुरुआत रोमांचक मुकाबलों के साथ हो रही है। वहीं अब इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स आमने-सामने होने वाली हैं। वहीं यह मैच आज शनिवार, 10 जनवरी को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। जबकि इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शाम होगी। इसके अलावा ये दोनों ही टीमें संतुलित नजर आती हैं। क्यूंकि इनके बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी बराबरी का है।

इसके चलते हुए आज डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर इन दोनों टीमों के बीच हमें कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। लेकिन इस मैच की दिशा पिच का मिजाज और दोपहर का मौसम करने वाला है। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करती है। वहीं अब ऐसे में टॉस और रणनीति काफी जरुरी होगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और हेड-टू-हेड आंकड़े।
हेड-टू-हेड रिकार्ड्स :-

वीमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स महिला टीम और यूपी वॉरियर्स महिला टीम के बीच मैच अभी तक पूरी तरह बराबरी के रहे हैं। क्यूंकि इन दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कांटे की टक्कर दी है। इसके चलते हुए ये मैच और भी रोमांचक हो गए हैं। इन दोनों के बीच अभी तक 6 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए इन दोनों ही टीमों को तीन-तीन मैच में जीत मिली है।
डीवाई पाटिल स्टेडियम पिच रिपोर्ट :-

मुंबई के इस डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच टी20 क्रिकेट के लिए अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने का अच्छा मौका मिलता है। इसके अलावा यहां पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी हल्की स्विंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दोपहर का मैच होने की वजह से ओस का असर नहीं रहेगा। इसके चलते हुए सभी गेंदबाजों को गेंद पर बेहतर नियंत्रण मिल सकता है। इस मैदान पर पहली पारी में 150-160 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है। वहीं जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है तो यहां पर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका भी अहम हो जाती है।
मौसम का हाल :-
आज नवी मुंबई में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज बारिश की संभावना बेहद कम है। लेकिन दोपहर के समय तापमान थोड़ा गर्म रह सकता है। वहीं समुद्री हवा की वजह से खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी नहीं रहेगी।
दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है :-
यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन : मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, डिएंड्रा डॉटिन, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा सोभना
गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन : बेथ मूनी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, डैनी व्याट-हॉज, जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका सिंह ठाकुर, तनुजा कंवर, काशवी गौतम, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







