WPL 2026 में ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स खेल के साथ-साथ मैदान पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज़ 9 जनवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई स्थित डॉ. डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीज़न में महिला प्रीमियर लीग केवल रोमांचक क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कुछ खिलाड़ी अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश अंदाज से भी सुर्खियां बटोरती नजर आएंगी। मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी इन महिला क्रिकेटर्स के फैशन और स्टाइल ने फैंस को प्रभावित किया है। आइए जानते हैं ऐसी ही 7 महिला क्रिकेटर्स के बारे में।

7. हरलीन देओल (यूपी वॉरियर्स)

WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style
WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style

हरलीन देओल को भारत की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश महिला क्रिकेटर्स में शुमार किया जाता है। अपने चुलबुले स्वभाव और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी मुस्कान उनकी सबसे बड़ी पहचान है। इस सीज़न वह यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलती नजर आएंगी। 27 वर्षीय हरलीन अब तक भारतीय टीम के लिए 37 वनडे और 28 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 32.81 की औसत से 1050 रन बनाए हैं, जबकि टी20 में 92.02 के स्ट्राइक रेट से 311 रन उनके नाम दर्ज हैं।

6. चार्ली नॉट (यूपी वॉरियर्स)

WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style
WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style

ऑस्ट्रेलिया की 23 वर्षीय चार्ली नॉट के लिए यह महिला प्रीमियर लीग का पहला सीज़न होगा। उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने उनकी शानदार बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है। चार्ली एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और ऑफ-स्पिन गेंदबाज़ी भी करती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

5. प्रतिका रावल (यूपी वॉरियर्स)

WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style
WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style

प्रतिका रावल इस सीज़न महिला प्रीमियर लीग में खेलती नजर नहीं आएंगी, लेकिन इसके बावजूद यूपी वॉरियर्स ने उन्हें अपनी टीम में बनाए रखा है। महिला विश्व कप के दौरान पैर में चोट लगने के कारण वह फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रही हैं। हालांकि, वह टीम के साथ जुड़कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा सकती हैं। प्रतिका भारतीय टीम की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस खिलाड़ी मानी जाती हैं और अपनी प्यारी मुस्कान के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 24 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 50.45 की शानदार औसत से 1110 रन बनाए हैं। अगर वह मैदान पर नहीं उतरती हैं, तो यूपी वॉरियर्स को उनकी कमी जरूर खलेगी।

4. अमेलिया कर (मुंबई इंडियंस)

WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style
WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style

न्यूज़ीलैंड की 25 वर्षीय ऑलराउंडर अमेलिया कर को दुनिया की सबसे आकर्षक महिला एथलीट्स में गिना जाता है। उन्होंने अब तक कीवी टीम के लिए 84 वनडे और 88 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे क्रिकेट में अमेलिया ने 41.14 की औसत से 2304 रन बनाए हैं, जबकि टी20 में 109.75 के स्ट्राइक रेट से 1324 रन उनके नाम हैं। गेंदबाज़ी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वनडे में उन्होंने 106 विकेट और टी20 में 95 विकेट हासिल किए हैं। वनडे में 17 रन देकर 5 विकेट और टी20 में 20 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन रहा है।

3. लॉरा वोल्वार्ट (दिल्ली कैपिटल्स)

WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style
WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एलिसे वोल्वार्ट इस सीज़न दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलती नजर आएंगी। 26 वर्षीय वोल्वार्ट ने महिला विश्व कप में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उनकी मुस्कान काफी आकर्षक मानी जाती है और वह मैदान पर शांत दिमाग से फैसले लेने के लिए जानी जाती हैं। अब तक वह दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 122 वनडे और 85 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 31.88 की औसत से 255 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 52.16 की शानदार औसत से 5477 रन और टी20 में 117.98 के स्ट्राइक रेट से 2225 रन उनके नाम हैं।

2. डैनी वायट हॉज (गुजरात जाएंट्स)

WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style
WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style

इंग्लैंड की 34 वर्षीय डैनी वायट हॉज न केवल मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। डैनी अब तक इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट, 120 वनडे और 178 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। टेस्ट में उन्होंने 23.5 की औसत से 188 रन बनाए हैं, वनडे में 23.57 की औसत से 2074 रन और टी20 में 129.22 के स्ट्राइक रेट से 3335 रन उनके नाम हैं। गेंदबाज़ी में भी उन्होंने योगदान दिया है, वनडे में 27 और टी20 में 46 विकेट हासिल किए हैं।

1. लॉरेन बेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style
WPL 2026: Beautiful women cricketers who will shine with both sport and style

इंग्लैंड की 25 वर्षीय युवा तेज़ गेंदबाज़ लॉरेन बेल अपनी शानदार गेंदबाज़ी के साथ-साथ ग्लैमरस लुक और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट, 31 वनडे और 36 टी20 मुकाबले खेले हैं। गेंदबाज़ी में उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। टेस्ट में उन्होंने 18 विकेट, वनडे में 44 विकेट और टी20 में 50 विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 27 रन देकर 4 विकेट, वनडे में 37 रन देकर 5 विकेट और टी20 में 12 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version