Hong Kong Open: हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। वहीं अभी हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली इस भारतीय जोड़ी ने पहले दौर में चीनी ताइपे के चियू शियांग चिए और वांग ची- लिन को 21-13, 18-21, 21-10 से हरा दिया है।
सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता पहला मैच :-

भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं अभी हाल ही में इस भारतीय जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के पहले मैच में इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के चियू शियांग चिए और वांग ची- लिन को 21-13, 18-21, 21-10 से हराया है।
शानदार लय में दिखाई दिए सात्विक-चिराग :-
इस मैच में खेलते हुए भारत की यह पूर्व नंबर एक जोड़ी काफी अच्छी लय में दिखाई दी। लेकिन इस मैच के दूसरे गेम में चीनी ताइपे की जोड़ी वापसी करने में सफल रही थी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने तीसरे गेम में वापसी करते हुए इस मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया।

इस मैच में खेलते हुए सात्विक और चिराग ने अपने चिर-परिचित अंदाज में नेट का शानदार इस्तेमाल करते हुए कुछ दमदार स्मैश लगाए। इस मैच को जीतने के बाद आठवीं वरीयता प्राप्त यह जोड़ी अब जापान के केनया मित्सुहाशी और हिरोकी ओकामुरा तथा थाईलैंड के पीरचाई सुखफुन और पक्कापोन टीरारत्सुकुल के बीच होने वाले मैच के विजेता से अपना मैच खेलेगी।
किरण जॉर्ज ने मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह :-

इसके अलावा दूसरी तरफ पुरुष एकल वर्ग में किरण जॉर्ज ने क्वालिफायर में लगातार दो जीत हासिल करके मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह बना ली है। क्यूंकि उन्होंने पहले मलयेशिया के चियाम जून वेई को 21-14, 21-13 से हराने के बाद में हमवतन एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम को 21-18, 21-14 से हरा दिया है। इसके अलावा शंकर ने इससे पहले शुरुआती मैच में इंग्लैंड के वांग यू हैंग को 21-10, 21-5 से हराया था। इसके बाद अब किरण का अगला मुकाबला सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह से होगा।
थारुन ने श्रीकांत को हराकर किया बड़ा उलटफेर :-

इसके अलावा थारुन मन्नेपल्ली ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत को क्वालिफायर के पहले मैच में 28-26, 21-13 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन इसके बाद 20 साल का यह युवा खिलाड़ी अपनी लय बरकरार नहीं रख सका और अगले ही मैच में मलेशिया के चौथे वरीय जस्टिन होह से 21-23, 13-21, 18-21 से हार गया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

