FIFA World Cup: इटली ने यूरोपीय फ़ुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग में इस्राइल के खिलाफ 5-4 से जीत दर्ज कर ली है। इटली की टीम के लिए उनके खिलाड़ी सैंड्रो टोनाली ने इंजरी टाइम में गोल किया था। जिसके चलते हुए उनकी टीम को जीत मिली। इस जीत के साथ ही इटली ने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदों को भी ज़िंदा रखा है।
इटली ने इस्राइल को 5-4 से हराया :-
यूरोपीय फ़ुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग में इटली की फुटबॉल टीम ने इस्राइल की फुटबॉल टीम के खिलाफ 5-4 से जीत हासिल कर ली है। क्यूंकि इटली की टीम के लिए उनके खिलाड़ी सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम में शानदार गोल किया था। इसके अलावा अपनी इस जीत के साथ ही अब उन्होंने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

इससे पहले जून के महीने में इटली की टीम को नॉर्वे की फुटबॉल टीम के हाथों 3-0 की करारी हार का समना करना पड़ा था। इसके बाद इटली का क्वालिफिकेशन अभियान मुश्किल में पड़ गया था। इसी के साथ अब इस मैच में इनकी मुश्किल तब और बढ़ गई थी जब तटस्थ स्थल हंगरी में खेले गए मैच में इस्राइल ने दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी।

इसके बाद मैच में इटली के खिलाड़ी मोइज कीन ने अपनी टीम के लिए दो शानदार गोल करते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद खेले के 59वें मिनट में माटेओ रेटेगुई ने गोल करते हुए इटली को बढ़त दिला दी। इसके बाद इटली के लिए जियाकोमो रास्पाडोरी ने चौथा गोल दाग दिया। लेकिन इसके थड़ी देर बाद ही इस्राइल की टीम ने भी दो मिनट में दो गोल करके स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया था।

इस्राइल टीम की तरफ से ये दोनों गोल डोर पेरेट्ज ने किए थे। लेकिन इसके बाद अंत में टोनाली ने खेल समाप्ति से एक मिनट पहले गोल करके इटली को मैच में जीत दिलाते हुए पूरे अंक दिला दिए। जबकि यूरोपीय क्वालिफाइंग के अन्य मैच में कोसोवो ने स्वीडन को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने स्लोवेनिया को 3-0 से, डेनमार्क ने यूनान को 3-0 से, स्कॉटलैंड ने बेलारूस को 2-0 से और क्रोएशिया ने मोंटेनेग्रो को 4-0 से हरा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

